आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में
आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

माघ मास कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत् 2082 तदनुसार शनिवार 17 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 4 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र अगले दिन 10 बजकर 14 मिनट तक। व्याघात योग रात्रि 9 बजकर 18 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 11 बजकर 13 मिनट तक तक उपरांत चतुष्पाद करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय सुबह में 7 बजकर 14 मिनट तक। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 47 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 11 बजकर 52 मिनट से से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 04 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट से तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 6 बजकर 58 मिनट से सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष : आज आपको पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनाए रखनी होगी और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं। यदि ऐसा हो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें और यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो फिलहाल रुक जाएं, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी।
वृषभ : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्होंने यदि किसी नए कोर्स को करने का सोचा था, तो वह उसमें दाखिला दिला सकते हैं। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कोई नौकरी से संबंधित समस्या थी, तो वह भी आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है।
मिथुन : आज आपकी कला व कौशल में निखार आएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि मिलेगी और रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं और आपको राजनीति में थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि लोग वहां आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
कर्क : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी और आप अपने किसी पैतृक संपति संबंधित विवाद को लेकर अपने भाई व बहनों से बातचीत करेंगे, जिससे वह मामला आपस में ही निपट जाएगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे।
सिंह : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपका व्यापार पहले से बेहतर चलेगा और आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपकी जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। साथ की इनकम और बेहतर होगी। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।
कन्या : आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि कोई शारीरिक समस्या है, तो उसको लेकर आप उसको लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले और वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपकी संतान किसी बात को लेकर परेशान रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड रहने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके काम लटकेंगे।
तुला : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या को बेहतर करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे और आपके बॉस से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक : आज आप अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको काम को लेकर हिम्मत नहीं हारनी हैं और समस्याओं का डटकर सामना करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर प्रचार विमर्श हो सकता है। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
धनु : आज का दिन आपके लिए कुछ नए खर्च करने के लिए रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सोच विचार करेंगे। माता जी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आप अपने भाई व बहनों की जरूरत को समय से पूरा करने की कोशिश करें, नही तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
मकर : आज आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार आएंगे और आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आपके कामों मे कोई पार्टनरशिप होने की संभावना है। आपको किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा, लेकिन आपको कुछ शत्रुओं को पहचान कर चलना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है, इसलिए आप अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित वस्तु मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पढ़ सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।
मीन : आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना है और आपको आज बॉस की ओर से कोई उपहार भी मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको मिल जाएगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी।