ताजा समाचार

हरियाणा में थमी हवा की रफ्तार, AQI और कोहरे की पड़ी मार देश के टॉप टेन प्रदूषण इलाकों में छह हरियाणा के आज और कल बारिश की संभावना

हरियाणा में थमी हवा की रफ्तार, AQI और कोहरे की पड़ी मार देश के टॉप टेन प्रदूषण इलाकों में छह हरियाणा के आज और कल बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा का मौसम इन दिनों कुछ अलग रंग दिखा रहा है। ठंड की मार है, कोहरा भी जबरदस्त है और कल दोपहर बाद हवा बंद होने से अब प्रदूषण में भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आज सुबह 7:30 बजे हरियाणा का औसत AQI 527 दर्ज किया गया। कल शाम 9:00 बजे से हरियाणा का AQI 500 से ऊपर बना हुआ है। आज सुबह 3:00 यह 580 दर्ज किया गया। आज सुबह देश के टॉप टेन प्रदूषित इलाकों में हरियाणा की छह गांव और शहर शामिल थे। इनमें जाटल AQI 846 के साथ दूसरे, जोनियावास 742 चौथे, मानेसर 732 पांचवें, इस्माईलाबाद 728 छठे, तावडू 724 सातवें और रेवाड़ी 721 आठवीं स्थान पर रहा।
अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर बदलाव की उम्मीद है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि आज से पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में दस्तक देने वाला है। इसकी वजह से ज्यादातर इलाकों में कोहरा और शीतलहर का असर बढ़ सकता है। इसी वजह से पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आज सुबह हरियाणा के कई जिलों में इतनी घनी धुंध छाई हुई है कि विजिबिलिटी तो मानो खत्म ही हो गई। फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, हिसार, सिरसा, करनाल, कैथल, जींद, महेंद्रगढ़ (नारनौल), पलवल और यमुनानगर में हर जगह कोहरे की चादर दिखाई दे रही है। ठंड और कम विजिबिलिटी ने आम दिनचर्या को भी मुश्किल बना दिया। दफ्तर के लोग, सब्ज़ी मंडी के किसान सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कल कड़ाके की सर्दी के बावजूद दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा है। 16 जनवरी को पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान औसतन 1.5 डिग्री ऊपर गया मगर फिर भी दिन का तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री नीचे ही रहा। यानी, ठंड अभी भी पूरी तरह से गई नहीं है बस दोपहर में हल्की धूप ने थोड़ी राहत दी। सिरसा सबसे गर्म रहा यहां तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. रोहतक, हिसार और चंडीगढ़ जैसे इलाकों में भी हल्की गर्माहट महसूस हुई। हिसार में भी पारा 19.6 डिग्री छू गया। दूसरी तरफ, अंबाला, करनाल, नारनौल, कैथल और पानीपत में ठंड अब भी जोर पर है। करनाल का तापमान तो 13.2 डिग्री तक गिर गया जो सामान्य से काफी कम है।

हरियाणा को मिलेंगे दो नए पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी

हरियाणा की वायु गुणवत्ता

हरियाणा में इस मौसम में अभी बारिश नहीं हुई है। कल हवा भी काफी कम चल रही थी जिस कारण प्रदेश का AQI एकदम उछाल मार गया है। हवा बंद होने के कारण प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है। अंबाला बहादुरगढ़ भिवानी चरखी दादरी धारूहेड़ा फरीदाबाद गुरुग्राम हिसार करनाल नारनौल पलवल पानीपत रेवाड़ी रोहतक समालखा सोहना सोनीपत यमुनानगर में हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है। प्रदेश के फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे साफ हवा सिरसा में दर्ज की गई, यहां पर AQI 181 दर्ज हुआ जो अस्वस्थ श्रेणी में था।

हरियाणा के आसमान पर छाए बादल, आज और कल पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने साफ कह दिया है कि ठंड अभी खत्म नहीं हुई है। आज से 19 जनवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय रहेंगे, जिससे मौसम में बदलाव बना रहेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने भी कहा है आज और कल हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और 19 जनवरी के बाद भी बारिश की संभावना है। कुल मिलाकर हरियाणा का मौसम इस समय बदलाव के दौर में है। कोहरा, ठंड, प्रदूषण और हल्की धूप सब एक साथ मिल रहे हैं। किसानों और आम लोगों को यही सलाह है कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और मौसम अपडेट्स पर नजर रखें। अगले कुछ दिनों में मौसम कभी राहत देगा कभी थोड़ा परेशान करेगा दोनों साथ साथ चलेंगे।

आज 3 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button