ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मुख्यमंत्री पहुंचे आदमपुर, पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को भी श्रद्धांजलि, कहा आधुनिक हरियाणा के निर्माण में सदैव याद रखे जाएंगे

कुलदीप बिश्नोई बोले, जनता का प्यार हमारी ताकत है, परिवार की एकता हमारी पहचान है, और चौधरी साहब के संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज भजनों की 15वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पर पहुंचे और भजनलाल को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक हरियाणा के निर्माण में स्वर्गीय भजन लाल जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले मुख्यमंत्री हैं जो भजन लाल की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर पहुंचे हैं। इससे पहले कभी भी कोई मुख्यमंत्री उन्हें समाधि स्थल पर पुण्यतिथि पर नहीं आया है।
फसल में पिछले कुछ दिनों से हरियाणा की राजनीति भाजपा सांसद रेखा शर्मा के बयान से गर्माई हुई थी और कुलदीप बिश्नोई के तेवर काफी तीखे नजर आते थे। मुख्यमंत्री के आज के इस दौरे को डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। आज मुख्यमंत्री का काफी व्यस्त दौरा है और इसे देखते हुए मुख्यमंत्री यहां केवल 20 मिनट रुके। इस दौरान उन्होंने कुलदीप बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई और रणधीर पनिहार से बात भी की। इस मौके पर दुड़ाराम बिश्नोई भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यहां पर पौधारोपण भी किया।

आदमपुर में चौधरी भजनलाल की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने समाधि की परिक्रमा की। बाद में मुख्यमंत्री मीडिया से बिना बात किए ही चले गए।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की आज 15वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर बिश्नोई परिवार की ओर से आदमपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए। उन्होंने समाधि स्थल की परिक्रमा की।

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने चौधरी भजनलाल को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में घमासान मच गया था। कुलदीप बिश्नोई के बड़े भाई और कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने इस मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए रेखा शर्मा को कानूनी नोटिस भी भेजा गया था। रेखा शर्मा के बयान और पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी भी सामने आई थी। हालांकि बाद में रेखा शर्मा ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी। इसके बाद 1 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद दिल्ली स्थित कुलदीप बिश्नोई के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री का पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होना भाजपा के डैमेज कंट्रोल प्रयासों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

आज के इस कार्यक्रम को बड़े कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। हरियाणा के साथ राजस्थान से भी चौधरी भजनलाल के समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा के बाद कुलदीप बिश्नोई ने समर्थकों का धन्यवाद किया।

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे चौधरी भजनलाल के समर्थक बलवंत ने कहा, “हम इस परिवार के साथ हैं। भजनलाल परिवार से हमारी भावनात्मक जुड़ाव है। हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है और न ही हमें किसी पार्टी से कोई लेना-देना है। यह परिवार जहां जाएगा, हम भी उसके साथ खड़े रहेंगे।”

फतेहाबाद से आए लवली मेहता ने कहा कि चौधरी भजनलाल 36 बिरादरी के नेता थे और उनका कोई मुकाबला नहीं था। उन्होंने कहा, “आज मुख्यमंत्री नायब सैनी का कार्यक्रम में आना अच्छा लगा। हम हर साल उनकी पुण्यतिथि में शामिल होते हैं। चौधरी भजनलाल ने क्षेत्र और प्रदेश के लिए बहुत काम किए हैं। हम आज भी चौधरी कुलदीप बिश्नोई के साथ हैं।”

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

कार्यक्रम के समापन के बाद कुलदीप बिश्नोई ने अपने फेसबुक पर लिखा, मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले लोग ही असली अपने होते हैं। जब परिवार जुड़ा रहता है, तब कोई ताकत उसे कमजोर नहीं कर सकती। हमारे विरोधियों की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि मुश्किल समय में भी हमारा परिवार बिखरता नहीं।
यह रिश्ता किसी राजनीतिक लाभ या स्वार्थ का नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और वर्षों की आत्मीयता का रिश्ता है। सुख में साथ चलने वाले बहुत मिल जाते हैं, लेकिन जो लोग कठिन समय में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं, वही परिवार कहलाते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि चौधरी साहब आज भी करोड़ों दिलों में जीवित हैं। लोगों का यह स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। आज उनकी समाधि जन प्रेरणा स्थल पर अपना साथ, अपना सहयोग और अपना आशीर्वाद देने आप सबका इस तरह उमड़कर आना मेरे लिए सिर्फ समर्थन नहीं है, यह मेरे लिए भावनाओं का सागर है।
मैं दिल की गहराइयों से हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं जो इस अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचा। विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को सम्मान प्रदान किया।
आप सभी का यह प्रेम और विश्वास हमें और अधिक जिम्मेदारी, समर्पण और सेवा के भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। चौधरी साहब ने जो सम्मान, अपनापन और जनसेवा की विरासत हमें दी है, उसे हम पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
जनता का प्यार हमारी ताकत है, परिवार की एकता हमारी पहचान है, और चौधरी साहब के संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।

#Haryana #Adampur #BhajanLal #ChiefMinister #ModernHaryana #Tribute #Leadership #Legacy #HaryanaPolitics #StateDevelopment #HonoringLeaders #CivicPride #HaryanaHistory #RememberingBhajanLal #ProgressiveHaryana #HaryanaCM #Inspiration #PublicService #HaryanaHeritage #UnityInDiversity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button