डॉ अर्चना गुप्ता ने संभाला प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, अनेक सांसद और मंत्री रहे उपस्थित

सत्य खबर हरियाणा
BJP State President Oath Ceremony : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल पहुंचीं, जहां उन्होंने भव्य समारोह के बीच अपने पद का औपचारिक कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा सरकार के मंत्रीगण, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी समारोह में मौजूद हैं। मंच पर अर्चना गुप्ता के माता-पिता भी मौजूद रहे। पंचकूला स्थित भाजपा के कार्यालय पंचकमल में कार्यभार संभालने वाली वह पहली प्रदेश अध्यक्ष है। इससे पहले भाजपा का प्रदेश कार्यालय रोहतक से चला था लेकिन पिछले दिनों भाजपा ने पंचकुला स्थित पंचकमल को प्रदेश कार्यालय बनाने का काम किया था।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और रेखा शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। भाजपा हरियाणा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मंच पर उपस्थित रहे। भाजपा नेतृत्व के अनुसार, डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन की नई पारी की शुरुआत हुई है, जिसे आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी का मानना है कि उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। पंचकमल परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम को भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें कि 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा (स्व.) हरियाणा में पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी। गजब संयोग है कि दोनों ही डॉक्टर्स रही। अर्चना गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। पीजीआई रोहतक से एमडी की डिग्री हासिल की है। पति डॉ. अनिल गुप्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। पानीपत में इनका अस्पताल भी है। विश्व हिंदू परिषद में रही। उसके बाद भाजपा महिला मोर्चा में एंट्री हुई। साल 2020 में इनकी पहली सियासी तरक्की हुई, जब ये पानीपत भाजपा की जिलाध्यक्ष बनी। उनके बाद 2023 में तरक्की पाकर प्रदेश महामंत्री बनीं। पानीपत से विधानसभा में टिकट की दावेदार भी थीं। अब अध्यक्ष पद मिला है।
अध्यक्ष बनने के बाद अर्चना गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझा गया, यही बड़ी बात है। अब लोगों को देखना चाहिए कि कैसे भाजपा ने हरियाणा में आधी आबादी को आगे लाने में काम किया। कांग्रेस-तृणमूल में तो सोनिया और ममता के टॉप लीडर होने के बाद भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम नहीं किया। भाजपा आधी आबादी के साथ है। डॉ. अर्चना ने कहा, पति डॉ. अनिल गुप्ता हमेशा साथ पीछे खड़े रहे। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल, संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने पूरा सपोर्ट किया।
#HaryanaPolitics #DrArchanaGupta #StateBJPPresident #BJPLeadership #HaryanaBJP #WomenInPolitics #PoliticalLeadership #HaryanaNews #BJPUpdates #Empowerment #HaryanaDevelopment #PoliticalChange #LeadershipInHaryana #BJPWomen #StatePolitics #HaryanaElections #PoliticalWomen #HaryanaLeaders #BJPForChange #HaryanaFuture