क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

5 हजार का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

महज 23 साल की उम्र में बन गया अपराध की दुनिया का खूंखार चेहरा, 17 मामले दर्ज

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : पुलिस ने सेक्टर 93 इलाके में 5 हजार के इनामी बदमाश काे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पालम विहार की क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस बीच पुलिस और बदमाश के बीच कुल 7 राउंड हुए फायरिंग हुई। आरोपित बदमाश ने खुद को पुलिस की पकड़ से बचाने के लिए 4 राउंड फायर क्राइम ब्रांच की टीम पर किए। आरोपी की पहचान झज्जर के रहने वाले नितिन के रूप में हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

हरियाणा की बेटी ने अपनी सास को सिर पर बैठाकर करवाई ब्रज की 84 कोस परिक्रमा

पालम विहार क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्तचरों से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक वांछित अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर-93 इलाके से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुबह करीब चार बजे इलाके में नाकेबंदी की और संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय अपनी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ के दौरान कुल 7 राउंड गोलियां चलीं।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिस जवान की जान

शातिर बदमाश ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए 4 राउंड फायर किए। आरोपी द्वारा चलाई गई एक गोली सीधे क्राइम ब्रांच टीम के एक सदस्य की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जाकर लगी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए 3 राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया।

23 साल की उम्र में 17 संगीन वारदातें

फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी
फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपी बदमाश की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी नितिन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र महज 23 साल है, लेकिन इतनी कम उम्र में ही वह अपराध की दुनिया का एक खूंखार चेहरा बन चुका था। नितिन के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, किडनैपिंग (अपहरण) और आर्म्स एक्ट जैसे करीब 17 संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी नितिन पिछले कुछ समय से उद्योग विहार इलाके में हुए एक सनसनीखेज अपहरण के मामले में वांछित चल रहा था। लगातार पुलिस को चकमा दे रहे इस बदमाश की गिरफ्तारी पर गुरुग्राम पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

किसी वारदात के लिए घूम रहा था नितिन

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह सेक्टर-93 इलाके में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था और उसे चोरी की बाइक और हथियार किसने मुहैया कराए थे। इस कामयाबी से पुलिस ने इलाके में सक्रिय एक बड़े आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने का दावा किया है।

#HaryanaNews #GurugramPolice #JhajjarCrime #CriminalArrested #PoliceEncounter #RewardForArrest #PublicSafety #LawAndOrder #CrimeUpdate #HaryanaPolice #JusticeServed #CommunitySafety #CrimePrevention #HaryanaCrime #PoliceAction #VigilantCommunity #SafetyFirst #HaryanaUpdates #CrimeReport #HaryanaLawEnforcement

SIR को लेकर हरियाणा कांग्रेस एक्शन मोड में, एक्शन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button