ताजा समाचार
दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग से हाहाकार, रेस्टोरेंट हादसे में दर्जनों की जान गई


दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जब ‘लेमन ग्रीन’ नाम के रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका बनी हुई है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर काबू पाने के लिए कुल 10 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया।

इस हादसे में सबसे दुखद पहलू यह सामने आया है कि मरने वालों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें अब यह जांच कर रही हैं कि आखिर रेस्टोरेंट में आग कैसे लगी और इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी थी या लापरवाही।
No words! Two more bodies found, they seem Somalian or other African countries! Operation is still on! pic.twitter.com/QiQmg6zBaF
— Somnath Bharti सोमनाथ भारती (@attorneybharti) June 3, 2026
दिल्ली सरकार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही लोकसभा स्पीकर और उपराज्यपाल ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पूरी इमारत को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। यह हादसा राजधानी दिल्ली में सुरक्षा मानकों और रेस्टोरेंट संचालन नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।