ताजा समाचार

जान से मारने की नीयत से तलवार व लाठी डंडों से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Satyakhabarindia

जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि वरुण कुमार पुत्र विजयपाल गांव मनेठी ने अपनी शिकायत में बतलाया कि उसने कुण्ड बस स्टैंड के पास विजय अर्थ मुवर्स के नाम से ऑफिस बना रखा है। 31 मार्च को वह अपने दोस्त विवेक व रोहित के साथ ऊपर बैठा हुआ था। उसके पिताजी तथा मिस्त्री नीचे ऑफिस के सामने बैठे थे। समय करीब सुबह 10.15 का होगा कि मेरे ऑफिस के सामने एक बोलेरो गाडी व एक कैम्पर गाडी जो कि कोका कोला रंग की थी आकर रुकी व दो कार व एक बोलेरो गाड़ी ऑफिस के पास सडक पर खडी हो गई। सभी गाडियो में से 20/25 आदमी एक दम उतरे। जिनमें सभी ने अपने हाथो मे लाठी डंडे तलवार, ईंट व रोडे ले रखे थे।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

सभी ऊपर आकर मेरे व मेरे दोस्तों पर अचानक लाठी डंडे, तलवार, ईंट व रोडे से हमला कर दिया। उन्होंने मेरे 32000/- रुपए व एक मोबाइल फोन तथा रोहित के गले की सोने की चेन भी छीन ली। भीड़ को इकट्ठा होते देख कर आरोपी वहां से भाग गए। मोनू, धोलिया, साहिल, अजय उर्फ दुधिया, सुमित व सोनू व 15/20 अन्य लोगो ने मेरे ऑफिस के अन्दर घुसकर हमारे साथ मारपीट की है व मुझे जान से मारने की धमकी दी है।

khol thana

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

पुलिस ने वरुण कुमार की शिकायत पर जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करके सोमवार को मामले में दो आरोपियों अलवर जिले के अडीन्द गांव निवासी सचिन उर्फ धोलिया तथा महेंद्रगढ़ जिले के बेगपुर निवासी अजय दुधिया उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button