हरियाणा

 2016 से 2023 के बीच नशे से 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी : चेतन सिंह जोड़ामाजरा

More than 500 deaths have occurred due to drug abuse between 2016 and 2023

सत्य खबर/कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सह सचिव निर्मल सिंह ने बदलाव यात्रा को संबोधित करते हुए कहा की बेरोजगारी की कारण हरियाणा का युवा नशा और अपराध की तरफ जा रहा है। (सीसीटीएस) क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एडं सिस्टम के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं की सबसे असुरक्षित वाली सूची में हरियाणा दूसरे नंबर पर है, रेप के मामलों में हरियाणा पूरे देश में दूसरे नंबर पर है, हत्याओं की बात करें तो दूसरे नंबर पर है, किडनैपिंग में नंबर तीन पर है और यूपी भी हरियाणा से पीछे है।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के आठवें दिन शुक्रवार को आप प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने प्रेसवार्ता की। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा एक मुहिम है, इसके जरिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के विजन को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से संतुष्ट नहीं है, इसलिए जनता बदलाव के लिए तैयार है।

Haryana Roadways Electric Bus Stand: हरियाणा के इस जिले में बन रहा इलैक्ट्रिक बस स्टैंड, जानिए कब बनकर होगा तैयार?

पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जोडामाजरा ने कहा की हरियाणा का युवा नशे की ओर बढ़ रहा है। हरियाणा में जिस स्तर पर नशे का कारोबार पनप रहा है, वह बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के मुमकिन नहीं है। हाल ही में विधानसभा में बताया गया कि हरियाणा में 2016 से 2023 के बीच नशे की वजह से 39 ही मौत हुई हैं। जबकि उसी दौरान एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) का डेटा आया, जिसमें बताया गया कि हरियाणा में 2016 से 2023 के दौरान 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। ये साफ बताता है कि हरियाणा सरकार न केवल हरियाणा में नशा रोकने में नाकाम रही है, बल्कि आंकड़ों के साथ भी फेरबदल किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष जगबीर सिंह जोगनाखेड़ा ने कहा की हरियाणा का किसान पोर्टल की उलझन में फंसा हुआ है। सरकार ने 246 पोर्टल चला रखे हैं, लेकिन जब इनकी जरूरत होती है तो पोर्टल बंद हो जाते हैं। जब बाढ़ से किसानों की लाखों एकड़ फसल खराब हो गई, लेकिन हरियाणा सरकार ने किसानों को पोर्टल में उलझा दिया। इसके बावजूद भी 1 लाख 40 हजार किसानों ने पोर्टल पर दर्ज कराया कि 6.87 लाख एकड़ जमीन का नुकसान हुआ। लेकिन सरकार ने माना कि एक लाख एकड़ से भी कम का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि 1 लाख 40 हजार किसानों में से 40 हजार किसानों को भी मुआवजा नहीं मिला। भाजपा सरकार ने केवल साढ़े 34 हजार किसानों को नामात्र 97 करोड़ राशि बांटी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पीएम मोदी वाले वादे नहीं हैं, जो झूठों और जुमलों की गारंटी है। भाजपा ने राजस्थान में सरकार बनने पर 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात कही थी लेकिन संसद में भाजपा ने कह दिया कि हमारा 450 रुपए में सिलेंडर देने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है और भाजपा की गारंटी भी जुमलेबाजी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने हरियाणा के 57 साल में सभी पार्टियों को मौका देख लिया, लेकिन प्रदेश की जनता को मिला कुछ नहीं।

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी नें हाल किया बेहाल, 39 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले बिजली विभाग में 1850 करोड़ रुपए का घाटा था। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 90% घरों में बिजली मुफ्त कर दी। इसके बाद भी बिजली विभाग 550 करोड़ रुपए मुनाफे मे चल रहा है। इसका मतलब बिजली विभाग का 2400 करोड़ रुपए का फायदा करवा दिया। इनकी सरकार में सारा पैसा लूट कर खा जाते थे, इसलिए बदलाव जरुरी है। जो बदलाव आम आदमी पार्टी जनता ने दिल्ली और पंजाब में किए वही बदलाव हरियाणा में भी करने जा रही है।

Back to top button