राष्‍ट्रीय

सुबह-सुबह घाटी में खलबली: 7 जिलों में CIK का बड़ा ऑपरेशन, 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

Satyakhabarindia

जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर बड़ा और सुनियोजित एक्शन देखने को मिला है। काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर यानी CIK ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर घाटी के सात जिलों में एक साथ छापेमारी कर पूरे इलाके में हलचल मचा दी। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह बेहद गोपनीय तरीके से शुरू की गई, जिसमें कुल 12 ठिकानों को निशाना बनाया गया। पुलवामा से लेकर श्रीनगर तक सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि मामला बेहद संवेदनशील है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों की जांच के तहत की गई है। जिन जिलों में कार्रवाई हुई, उनमें पुलवामा, बडगाम, कुलगाम, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग और कुपवाड़ा शामिल हैं। इन ठिकानों पर उन लोगों को टारगेट किया गया है, जिन पर ऑनलाइन आतंकवाद के महिमामंडन, कट्टरपंथ फैलाने और युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती के लिए उकसाने के गंभीर आरोप हैं।

Nashik Businessman Scandal: नासिक का रविंद्र 100 से ज्यादा महिलाओं का शोषण, 87 अश्लील वीडियो

जांच एजेंसियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी कंटेंट फैलाया जा रहा था, जो न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता था। इसी इनपुट के आधार पर CIK ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इन नेटवर्क्स पर शिकंजा कसना शुरू किया। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

फिलहाल इस ऑपरेशन को लेकर टीम की ओर से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मामला IPC की धारा 153-A और 505 के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी UAPA की धारा 13 और 18 के तहत दर्ज किया गया है। कई लोगों से पूछताछ जारी है और डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं।

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट, DigiLocker और वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट, DigiLocker और वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी छापेमारियां हो रही हैं। हाल ही में दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी आतंकी उमर उन नबी को पनाह देने वाले एक कश्मीरी डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। यह ताजा कार्रवाई इस बात का संकेत है कि घाटी में आतंक के हर नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है।

हॉर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा LPG टैंकर ‘ग्रीन सानवी’, ऊर्जा आपूर्ति को मिलेगी बड़ी राहत
हॉर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा LPG टैंकर ‘ग्रीन सानवी’, ऊर्जा आपूर्ति को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button