मालदा से PM Modi का बड़ा हमला बोले घुसपैठियों को बाहर निकालेगी BJP सरकार

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच PM Modi ने मालदा में 3250 करोड़ रुपए से अधिक की रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विकास के साथ साथ सुरक्षा और जनकल्याण के मुद्दों पर खुलकर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के कई समृद्ध देश अपने यहां अवैध घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे हैं। ऐसे में बंगाल में भी अवैध घुसपैठ एक गंभीर समस्या बन चुकी है। उन्होंने सवाल किया कि क्या तृणमूल कांग्रेस इन घुसपैठियों को बाहर निकालेगी। उनका आरोप था कि TMC इन्हें वोट बैंक में बदल रही है। पीएम मोदी ने जनता से अपील की कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा।
घुसपैठ से बिगड़ा जनसंख्या संतुलन, भाजपा सरकार का दावा
PM Modi ने कहा कि घुसपैठियों की वजह से बंगाल के कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ गया है। इससे सामाजिक ताना बाना प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार बनने पर एक एक घुसपैठिए की पहचान कर उसे देश से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल का भला तभी होगा जब रुकावट डालने वाली सरकार नहीं बल्कि उन्नयन करने वाली भाजपा सरकार सत्ता में आएगी। मालदा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह इलाका अपने आम लोकसंगीत और सांस्कृतिक चेतना के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वी भारत को लंबे समय तक नफरत की राजनीति में जकड़ कर रखा गया लेकिन भाजपा ने इस क्षेत्र को उस सोच से मुक्त किया है। पूर्वी भारत का भरोसा अब भाजपा के साथ है।
Delighted to flag off India’s first Vande Bharat sleeper train from Malda. Several Amrit Bharat train services are also being introduced to boost connectivity.
https://t.co/rh7OaIeTvR— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2026
विकास की गंगा और नई ट्रेनों की सौगात
PM Modi ने कहा कि त्रिपुरा असम ओडिशा बिहार और अन्य राज्यों में भाजपा को जनता का समर्थन मिला है और अब मां गंगा के आशीर्वाद से बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने भाजपा के सुशासन और विकास मॉडल का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र और केरल के शहरी चुनावों में मिली जीत को जनता का भरोसा बताया। कार्यक्रम के दौरान बंगाल को कई नई रेल परियोजनाओं की सौगात दी गई। इनमें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शामिल है जो पूरी तरह मेड इन इंडिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बंगाल से शुरू हो रही है और इसका एक स्टेशन मालदा में भी होगा। इसके अलावा राज्य को चार नई ट्रेनें भी मिली हैं जिससे कनेक्टिविटी और विकास को गति मिलेगी।

गरीब कल्याण योजनाएं और TMC पर तीखा हमला
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल में हर परिवार के पास पक्का घर हो और माताओं बहनों को मुफ्त राशन मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार गरीबों के हक में रुकावट डाल रही है और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल देश का एकमात्र राज्य है जहां इस योजना को लागू नहीं होने दिया गया। उन्होंने इसे गरीबों के साथ अन्याय बताया। पीएम मोदी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की भी चर्चा की और कहा कि लाखों परिवारों को इससे फायदा मिल रहा है लेकिन बंगाल में TMC सरकार इसे आगे नहीं बढ़ने दे रही। अंत में उन्होंने कहा कि देश का युवा वर्ग यानी Gen Z भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा कर रहा है और इस बार बंगाल में भी बदलाव तय है।