राष्‍ट्रीय

ई-श्रम कार्ड की सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए रखे इन तीन बातों का ध्यान

Satyakhabarindia

ई-श्रम कार्ड की सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए रखे इन तीन बातों का ध्यान

आज 28 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. ई-श्रम पोर्टल (e-shram Portal) पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा आपके लिए उपलब्ध है. जिसके बाद ई-श्रम कार्ड(e-shram Card) के जरिए आपको सभी सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा.आप घर बैठे भी इस पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है.लेकिन पंजीकरण करवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है.आइए जानते है इन बातों के बारे में
पंजीकरण करते समय रखें इन तीन बातों का ध्यान

जांच में चूक पर अदालत की फटकार, सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला नहीं
जांच में चूक पर अदालत की फटकार, सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला नहीं
  1. ई-श्रम पोर्टल (e-shram Portal) पर रजिस्ट्रेशन करते समय आपको आधार कार्ड (AADHAR CARD) से लिंक्ड मोबाइल नंबर ही दर्ज करना होगा. क्योंकि रजिस्टर्ड नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा. दरअसल समय-समय पर केंद्र सरकार कई योजनाएं लोगों के लिए शुरू करती है. ऐसे में आपको सीधा सुविधाओं का फायदा मिले. इसके लिए अपना ही मोबाइल नंबर दर्ज करवाना जरूरी है. उदाहरण के तौर पर किसानों को सरकार किस योजना के तहत पेंशन दे रही है. ठीक वैसे ही अगर ऐसी कोई योजना भविष्य में शुरू की जाती है, तो आपके खाते में डायरेक्ट पैसे पहुंच सकेंगे. इसलिए रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना ही मोबाइल नंबर और बैंक खाता दर्ज करवाएं.
  2. असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक अगर पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और इन दोनों चीजों में से कुछ भी गलत है या आप ठीक करवाना चाहते हैं तो ई-श्रम पोर्टल पर जाकर या अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर संशोधित करा सकते हैं.
  3. अगर आप असंगठित क्षेत्र के कामगार है और ई-श्रम पर नामांकन से संबंधित आपको किसी भी तरह की समस्या हो रही है. तो आप हेल्पडेस्क नंबर- 14434 पर कॉल कर सकते हैं. बता दें, श्रमिकों की सहायता के लिए श्रम मंत्रालय ने हेल्पडेस्क नंबर 14434 जारी किया है.

होली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी और अग्रिम वेतन
होली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी और अग्रिम वेतन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button