दिन के समय नूंह और रात में अंबाला में गर्मी से लोग परेशान
हरियाणा में एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन कहीं बादल छाए रह सकते हैं। मध्यम दर्जे के पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा होगा। 2 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, लेकिन हरियाणा पर उसका भी कोई विशेष असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय नूंह में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस सर्च किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश में रात के समय अंबाला में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था इस दौरान न्यूनतम तापमान सोनीपत के सारगथल में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था।
प्रदेश में तापमान
प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस नूंह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक रहा।हिसार में 30.8 डिग्री, नारनौल में 30.5 डिग्री और भिवानी में 30.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में तापमान 28 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है। औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि यह सामान्य से लगभग 3.5 डिग्री अधिक चल रहा है। नूंह में सबसे अधिक 31.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का उच्च स्तर है। रोहतक में 28.7 डिग्री और गुरुग्राम में 29.3 डिग्री तापमान रहा। हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, हालांकि आने वाले दिनों में इसमें हल्की गिरावट की संभावना जताई गई है। औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस सोनीपत जिले के सारगथल में रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 10.9 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 10.4 डिग्री और भिवानी में 12.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज 27 फरवरी को राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, 28 फरवरी से बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि 28 फरवरी को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसका असर 1 मार्च को भी देखने को मिल सकता है। उनका कहना है कि 27 फरवरी को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है और उत्तरी जिलों में हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी। वहीं 2 मार्च को प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जबकि 3 मार्च को आसमान साफ रहेगा ओर सुबह हल्की ठंड और दिन में सामान्य तापमान रहेगा।
किसानों को सलाह
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विशेषज्ञों ने बताया है कि तापमान में बढ़ोतरी विशेष रूप से गेहूं की फसल के लिए संवेदनशील मानी जाती है क्योंकि इस समय फसल बालियां बनने और दाने भरने की अवस्था में प्रवेश कर रही है। अधिक तापमान रहने से दाने पतले रह सकते हैं और उत्पादन घट सकता है और रात का तापमान बढ़ने से पौधों की श्वसन क्रिया तेज होती है, जिससे पौधों की ऊर्जा खपत बढ़ जाती है। इससे दानों का वजन कम होने की आशंका रहती है, किसानों को सलाह दी जा रही है कि खेत में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करें और आवश्यकता अनुसार पोषक तत्व दें। ताकि उनकी फसल अच्छी हो सके।
#HeatWave #Nuh #Ambala #SummerHeat #HighTemperatures #HeatStruggles #HeatChallenges #StayCool #UrbanHeat #DaytimeHeat #NightTimeHeat #Weather2023 #HotWeather #CommunityChallenges #BeatsTheHeat #LocalHeat #HotNights #BeatTheHeat #HeatAwareness