ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कनाडा में सड़क हादसे में यमुनानगर के युवक की मौत

परिवार ने बेटे को जमीन बेचकर पढ़ने भेजा था

Satyakhabarindia

 

 

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

सत्य खबर हरियाणा

Road Accident : यमुनानगर के 24 वर्षीय उधम प्रीत सिंह की कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 2021 में स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे और अपने दोस्त के साथ टोरंटो घूमने जा रहे थे, तभी उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। परिवार ने बेटे को जमीन बेचकर पढ़ने भेजा था। अब वे शव को जल्द भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। हादसे की सूचना भारत में परिजनों को देर रात मिली। जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

यमुनानगर जिले के युवक की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रक की उनकी कार से भिडंत हो गई। उसका दोस्त भी घायल हुआ है। उसका उपचार चल रहा है। यहां परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह इकलौता बेटा था। छोटा मॉडल टाउन निवासी 24 वर्षीय उधम प्रीत सिंह वर्ष 2021 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। इस समय ब्रंपटन शहर में रहकर पढ़ाई करता था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उधम प्रीत सिंह के पिता गुरविंद्र सिंह की सिंह कलर लैब के नाम से फोटाेग्राफी की दुकान है। परिवार ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था। उसने परिवार के साथ खुशियों के पल बिताए थे और इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था। हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। वह बेहद खुश था और दोस्त के साथ टोरांटो जाने की योजना के बारे में बता रहा था।

जानकारी के मुताबिक, वीरवार को काम से दो दिन की छुट्टी मिलने पर उधम अपने एक दोस्त के साथ कार में सवार होकर टोरांटो घूमने जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे जब वे टोरांटो के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के तुरंत बाद उधम प्रीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके साथ बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

#Yamunanagar #Youth #RoadAccident #Canada #TragicNews #RoadSafety #SafetyFirst #Condolences #RIP #InMemory #Heartbreaking #CommunitySupport #Awareness #SpreadLove #YouthEmpowerment #LifeLessons #MindfulDriving #SupportEachOther #VehicleSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button