सत्य खबर, करनाल ।Panipat ASI murdered in Karnal, important clues found by police
हरियाणा के करनाल में एएसआई ऋषिपाल की हत्या के मामले में पुलिस अब कॉल डिटेल पर अपना फोकस कर रही है। इसके अलावा पुलिस को CCTV से भी कई अहम सुराग हाथ लगे। वहीं इस मामले में कई पुलिसकर्मियों की गतिविधियां भी संदेह के घेरे में है। जानकारों की माने तो आरोपी दीपक पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम भी करता था।
बरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बंदूक व गाड़ी को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपियों के मोबाइल को कब्जे में लेकर स्कैनिंग के लिए लैब भेज दिया है।
Also read:आखिर खुल ही गया न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना के कत्ल का राज,जानिए कैसे हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार पुलिस को इस मामले से संबधित कई CCTV फुटेज मिली है। जिसमें कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे है। लेकिन पुलिस अभी इस मामले में पत्ते नहीं खोल रही है। एक फुटेज पुलिस के हाथ ऐसी भी लगी है। जिसमें आरोपी दीपक उसका नौकर राजन उर्फ पव्वा और ASI ऋषिपाल गाड़ी मे बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहे है।
पुलिस और गैंगस्टर की प्रॉपर्टी का पता लगा रही पुलिस
जानकारों की मानें तो गैंगस्टर रेमश उर्फ दुर्जन के दामाद दीपक का प्रॉपर्टी का काम था। वह विवादित प्रॉपर्टी को लेता था। और वह इन सबके चलते पुलिस कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक संपर्क में रहा था। आरोपी दीपक का सेक्टर-13,17 थाना में काफी आना जाना था। वह दिन का अधिकतम समय थाने में गुजाराता था। पुलिस ने अब इस मामले में कर्मचारियों व अधिकारियों की प्रॉपर्टी की जांच शुरू कर दी है।