हरियाणा

बदलाव यात्रा के दौरान लोग पूछ रहे, हमारे बिजली फ्री क्यों नहीं हो सकती : चित्रा सरवारा

During Parivartan Yatra, people are asking, why can’t our electricity be free: Chitra Sarwara

सत्य खबर,अंबाला, 

आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के तीसरे दिन रविवार को आप राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उनके साथ लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोक्ष पसरीजा भी मौजूद रहे। चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के विजन को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही है। बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी इन सभी मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा जारी है। बदलाव यात्रा को प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता में है और इसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार है। एक तरफ जहां दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाई है, वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाएं हैं। जिसकी चर्चा विदेशों तक है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में खुद माना है कि हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 8240 क्लास रुम की कमी है। आजादी के 76 साल बाद भी बच्चे टाट पर बैठते हैं, 20 किलोमीटर के दायरे में साइंस स्ट्रीम नहीं हैं।

उन्होंने कहा सबसे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सरकार ने 10675 करोड़ रुपए का बजट स्कूलों पर बिना खर्च किए वापस भेज दिया। शिक्षा व्यवस्था भाजपा सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। इसलिए इस बदलाव यात्रा के माध्यम से आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के विजन को प्रदेश के लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे लोगों की पार्टी है। भाजपा ने 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था और किसानों से एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया था। इसके अलावा बहुत से वादे भाजपा ने सरकार में आने से पहले किए थे। लेकिए एक भी वादा पूरा करने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। अब लोगों का भाजपा सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है और लोग बदलाव के लिए तैयार है।

चित्रा सरवारा ने कहा कि भाजपा की संकल्प यात्रा के प्रदेश के गांव में काले झंडे दिखाए जा रहे हैं और भाजपा की यात्रा को करवाने के लिए गांव के सरपंचों पर प्रशासन द्वारा दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ जो दुर्वव्यवहार किया वो पूरी दुनिया ने देखा। इसलिए भाजपा कुछ भी करले लेकिन उनकी संकल्प यात्रा लोगों के दिलों तक कभी नहीं पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में दिल्ली और पंजाब में किए गए आम आदमी पार्टी के कामों की चर्चा है। यात्रा के दौरान प्रदेश के लोग पूछते हैं कि हमारे बिजली के बिल फ्री क्यों नहीं हो सकते? बच्चों को अच्छी शिक्षा क्यों नहीं मिल सकती? और हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार कब होगा? इसलिए प्रदेश को लोग आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं और लगातार दूसरी पार्टियों को छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

also read : हरियाणा में लिव इन में रह रही प्रेमिका की प्रेमी ने ले ली जान

वहीं, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष मोक्ष पसरीजा ने कहा आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा एक मुहिम है कि सत्ता परिवर्तन तो पहले भी होता रहा है, लेकिन इस बार व्यवस्था परिवर्तन होने जा रहा है। क्योंकि आजादी के 75 साल बाद भी लोगों तक बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं पहुंची। इन्हीं मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा निकाल रही है। आम आदमी पार्टी को इस बदलाव यात्रा को प्रदेश के लोगों को भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Back to top button