सत्यखबर, हिसार।
Ram Rahim seeks 40-day parole बाबा राम रहीम पिछले काफी समय से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. हाल ही में राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर आया था. जिसके बाद पैरोल खत्म होने के बाद वो वापस जेल में बंद है. लेकिन राम रहीम ने पैरोल के लिए दो दिन पहले एक बार फिर से अर्जी लगाई है। इसकी पैरोल पर फैसला रोहतक डिवीजन कमिश्नर लेंगे। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने बताया कि राम रहीम ने 40 दिन की पैरोल मांगी है। जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने बताया कि हमारे पास कल अर्जी आई थी।
हमने उसे रोहतक कमिश्नर के पास भेज दिया। वहीं फैसला लेंगे कि पैरोल कितनी देनी है। पैरोल की अर्जी परिवार की ओर से लगाई गई। बता दें कि सिरसा डेरे में 25 जनवरी को दूसरे गद्दीनशीन संत सतनाम सिंह का जन्म दिवस है। राम रहीम ने सिरसा में इस समारोह में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी है।
also read:
बुर्का पहनकर कॉलेज पहुंची छात्राओं को नहीं दी गई अंदर जाने की अनुमति जानिए कहां का है मामला
जानें फिल्म ‘पठान’ के लिए इतनी कम फीस क्यों चार्ज किए बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने
राम रहीम ने नव वर्ष 2023 में पहले दिन ही हिसार में नाम चर्चा रखी। इस नाम चर्चा में राम रहीम ने 13वीं चिट्ठी लिखी। जिसमें अपने खुद के ही गुरु होने का जिक्र किया। राम रहीम ने कोरोना को लेकर केंद्र सरकार की हिदायतों का पालन करने का आदेश प्रेमियों को दिया।
पहली बार 91 दिन जेल से बाहर रहा
साध्वी यौन शोषण, छत्रपति रामचंद्र और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। राम रहीम की फरलो और पैरोल को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर भी रही।
40 दिन की पैरोल में तीन गाने भी लॉन्च
अक्टूबर 2022 में राम रहीम फिर से 40 दिन की पैरोल पर आया। अबकी बार उसने ऑनलाइन सत्संग भी किए। 40 दिन में 300 से ज्यादा सत्संग किए। दीवाली पर पहला गाना रिलीज किया। पैरोल अवधि के दौरान कुल तीन गाने लॉन्च किए। हालांकि राम रहीम के गाने, सत्संग पर विवाद भी हुआ। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने विरोध भी किया और पीएम को पत्र भी लिखा। Ram Rahim seeks 40-day parole
Aluminum scrap trading Aluminium scrap handling safety Metal reclamation and recovery center