Sudhir Sangwan had made these two trusts of Sonali Phogat
सत्य खबर, हिसार
हरियाणा की भाजपा नेत्री और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि अप्रैल 2021 में सोनाली फोगाट और उसके PA सुधीर सांगवान ने 2 ट्रस्ट बनाए थे। इनमें एक का नाम प्रेरणा ट्रस्ट और दूसरा जाट उदय संस्थान ट्रस्ट के नाम पर बनाया गया। ये दोनों ट्रस्ट एक ही दिन रजिस्टर्ड कराए गए। इन ट्रस्टों में सोनाली फोगाट, सुधीर सांगवान और एक अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी दिखाया गया है।Sudhir Sangwan had made these two trusts of Sonali Phogat
शिक्षण और धमार्थ कार्यों का उल्लेख
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कि इन ट्रस्टों का 15 अप्रैल 2021 रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जाट उदय संस्थान ट्रस्ट को स्कूलों, कॉलेजों की स्थापना, संचालन, विकास सहित धर्मार्थ गतिविधियों के उद्देश्य से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट घोषित किया गया था। दूसरे ट्रस्ट प्रेरणा ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बताया गया था।Sudhir Sangwan had made these two trusts of Sonali Phogat
Also read:
*कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में राहुल गांधी ने सरकार की जमकर खिंचाई, जानिए क्या कहा*
Also read:
*सोनाली फोगाट के अंतिम गाने ने मचाया धमाल, आप भी देखिए*
Also read:
*गोवा पुलिस पहुंची सोनाली फोगाट के हत्यारोपी सुधीर सांगवान के घर रोहतक*
ट्रेस्टों का कार्यालय सेक्टर-14 में
दोनों ट्रस्टों का पता दस्तावेजों में हिसार के सेक्टर 14 स्थित एक भवन का एक ही कार्यालय दिखाया गया है। ट्रस्ट बोर्ड में सोनाली फोगाट शामिल हैं। जिन्होंने हिसार में संत नगर निवास का पता दिया है। जबकि सुधीर पाल ने रोहतक में सेक्टर 34 में सन सिटी का अपना पता दिया था। तीसरा सदस्य मंडी आदमपुर का रहने वाला है।
सोनाली-सुधीर का फैसला अंतिम
दोनों ट्रस्टों के दस्तावेजों में दिखाया गया है कि सोनाली फोगाट इन ट्रस्टों की आजीवन चेयरपर्सन रहेगी। वही उनकी अनुपस्थिति में सुधीर पाल अध्यक्ष होंगे। ट्रस्ट के हर मामले पर सोनाली फोगट और सुधीर पाल द्वारा बोर्ड के सदस्यों की राय लेकर फैसला किया जाएगा। लेकिन अंतिम निर्णय इन दोनों द्वारा संयुक्त रूप से लिया जाता है और यह ट्रस्ट बोर्ड और सभी ट्रस्टियों पर बाध्यकारी होगा। ट्रस्ट ने सामाजिक गतिविधियों से जुड़े 42 उद्देश्य को प्रस्ताव में दर्शाया है।Sudhir Sangwan had made these two trusts of Sonali Phogat
Also checkout:
ट्रस्टों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा नहीं
सूत्रों ने खुलासा किया कि इन दोनों ट्रस्टों में से प्रत्येक को सोनाली फोगट द्वारा 11000 रुपए की प्रारंभिक राशि सौंपी गई थी। यह आगे की जांच का विषय है कि क्या इन ट्रस्टों के पास कोई चल या अचल संपत्ति थी या उन्हें अनुदान या दान के रूप में कोई धन मिला था।
Aluminium scrap alloy separation Aluminium scrap sampling Recycling Sustainability