सत्यखबर, चंडीगढ़
हरियाणा में मौसम विभाग ने आज गर्मी और उमस का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हरियाणा में गर्मी और उमस बढ़ेगी, क्योंकि 11 अगस्त से मानसून टर्फ रेखा का पाश्चिमी छोर हिमालय की तलहटियों की तरफ बढऩे की संभावना है। इस परिस्थिति आने वाले दिनों में गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि हरियाणा में मानसूनी हवा कमजोर हो जाने की संभावना बन रही है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले कई दिनों तक प्रदेश में बारिश नहीं होगी। आसमान साफ रहेंगे और तेज धूप होगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उमस की वजह से सांस के मरीजों को तकलीफ हो सकती है। ऐसे लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही आम लोगों के लिए सलाह है कि घरों से निकलने से पहले अपने साथ पानी की बोतल जरूर रख लें, ताकी डी.हाइड्रेशन की शिकायत ना हो। विभाग के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में हवा की गति भी कम रहेगी। वहीं उत्तर हरियाणा के कई जिलों में 2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
ये भी पढ़ें… स्वास्थ्य विभाग की सीएम फ्लाइंग ने इस गांव में मारा छापा जनिए क्यों…
अचानक मौसम में हुए बदलाव से स्वाथ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है और अच्छी डाइट लेनी चाहिए। एकदम गर्मी से एसी वाली जगह पर ना जाएं व एकदम एसी वाले कमरे से खुली धूप में ना निकलें नहीं तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जितना हो सके पानी पीएं वो भी साधा या निवाया फ्रिज का ठंडा पानी ना पिएं।
Scrap aluminium grading system Aluminium construction materials scrap recycling Scrap metal waste disposal