सत्य खबर, दिल्ली
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। वहीं गुरुवार को हो रहे प्रदर्शनों के चलते एक-एक कर राजीव चौक समेत 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। मंडी हाउस से दर्जनों लोग और लाल किले से 700 लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। वहीं दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के चलते लोगों के लिए जो सबसे समस्या खड़ी हुई है वो है जाम की। दिल्ली इस समय चारों ओर से जाम से घर गई है और जो जहां है वो वहीं रह जा रहा है। जाम के चलते 16 फ्लाइटें भी कैंसिल कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि सबकुछ सामान्य रहा तो आधी रात के बाद जाम खुल सकता है।
गुरुग्राम रोड यानी एनएच-8 पर जाम के चलते 16 फ्लाइटें देरी से उड़ेंगी। इंडिगो एयरलाइन्स ने अपनी 19 फ्लाइटें रद्द कीं जब उनके क्रू मेंबर जाम में फंस गए हैं। जाम के चलते ही सैकड़ों लोगों की फ्लाइटें छूट गईं और कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ सामान्य रहा तो आधी रात तक जाम खुल सकता है।
Aluminium scrap processing optimization Aluminum recycling supply chain Scrap metal disposal