जीन्द विकास संगठन ने लगाया आरोप
सत्य खबर, जींद, महाबीर मित्तल: जीन्द विकास संगठन ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद जीन्द के नवनियुक्त कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार द्वारा आज जो प्रैस नोट जारी किया गया है जिसमें दिखाया गया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा चुका है, उसमें कोई सच्चाई नही है। जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि इस बार कोरोना महामारी को दौरान पूरे शहर को कभी सैनिटाइज नही किया गया। यह ब्यान आधारहीन है।
यह भी पढ़ें:-
गोयल का कहना है कि इस लाकडाउन के दौरान कई बार जीन्द प्रशासन से जीन्द शहर को सैनिटाइज करने की मांग की गई लेकिन प्रशासन के जूं तक नही रंेगी। अगर प्रशासन समय रहते जीन्द को सैनिटाइज करते तो कोरोना का ग्राफ शायद इतना न बढता। गोयल का कहना है कि एक तरफ तो शहर को सैनिटाइज करने की मांग की जाती रही लेकिन वही दुसरी ओर अब नगर परिषद प्रशासन प्रैस नोट जारी कर पूरे शहर को सैनिटाइज करने का झूठा दावा कर रहा है। गोयल ने नगर परिषद प्रशासन से यह सवाल पूछा है कि अगर पूरे जीन्द शहर को सैनिटाइज किया गया है तो बताएं किस दिन किस वार्ड को सैनिटाइज किया गया। किन लोगो की मौजूदगी में किया गया। 31 वार्डो में जो सैनिटाइज किया गया उनकी फोटो व विडियो इत्यादि तथ्य जीन्द के लोगो के सामने पेश करें ताकि शहर के लोगो को सच्चाई का पता लग सके।
Aluminium scrap international trade Aluminium scrap export-import trends Scrap metal value recovery