सत्य खबर, कमल कांत शर्मा, नूँह
आज भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना-दिवस नूँह स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उल्लास व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकरताओं ने केक काटकर व आतिशबाजी व नारे लगाकर स्थापना-दिवस मनाया।
सभी कार्यकर्ताओं ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन को भी सामूहिक रूप से सुना।
*एड्स संक्रमित चाची ने भतीजे 15 साल के साथ बनाए यौन संबंध, जानिए फिर क्या हुआ*
स्थापना-दिवस के मौके पर नगर विस्तारक संजय, मंडलाध्यक्ष हेमराज शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद आर्य, जाहिद हुसैन बाई, पार्षद थान सिंह कश्यप, पार्षद कमल गोयल, दिनेश नागपाल, अमर सिंह सरपंच, मुंशी , प्रकाश सैनी के अलावा सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Aluminium scrap collection Aluminium scrap resources Metal scrap yard solutions