सत्य खबर
पानीपत में गुरुवार यानि आज सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जिस कारण सूरज की तपिश और गर्मी से कुछ राहत मिली। 16 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाओं ने भी गर्मी का अहसास कुछ कम कराया। वहीं बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी रहेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
गौरतबल है कि बुधवार को गर्मी अपने चरम पर रही थी। सुबह से ही तेज धूप ने तपिश बढ़ाई और हवा गुम होने के कारण उमस ने परेशान किया। जबकि गुरुवार सुबह को मौसम में कुछ बदलाव रहा। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जिससे सूरज की किरणें धरती तक आते-आते हल्की रही। 16 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाओं ने भी गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी।
यह भी पढें:- पाक पीएम इमरान ने दिया भारत व यूरोप के खिलाफ विवादित ब्यान , यौन हिंसा कम कपड़ों की वजह से
हरियाणा कृषि विज्ञान मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का पैटर्न न बदलने के कारण प्रदेश में दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया। प्रदेश के नॉर्थ में प्रदेश के बाद मानसूनी बादलों ने अपना रुख बदल लिया और वह उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड की ओर चले गए। अब फिर से हवाओं का रुख बदलने के बाद ही मानसूनी बादल हरियाणा में प्रवेश करेंगे। इस प्रक्रिया में 6 दिन लग सकते हैं। तब तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बने रहने और गर्मी के सताने की आशंका है।
Aluminium oxidation scrap recycling Secondary aluminium market Metal disposal services