अग्रवाल समाज महिला विंग की 31 सदस्यीय कमेटी का गठन
जींद, महाबीर मित्तल
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला विंग जिला जीन्द की अध्यक्षा पुष्पा अग्रवाल ने अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल की सहमति से वर्ष 2022-23 की नई कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें पुष्पा गोयल को संरक्षक, कुसुम तायल को उपप्रधान, डेजी जैन को सचिव व नीलम गर्ग को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ साथ मंजू सिंगला को संयोजक, कोकिला, बबीता, शीतल, डा रेनू, संगीता, दीप्ति मित्तल, शशि को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। सुमन, किरन गोयल, सुनीता गुप्ता, कौशल बंसल, ममता, नेहा बंसल, राज गुप्ता, रेखा गर्ग, रेनू तायल, रीतू जिंदल, सरोज गर्ग, मोनिका, मनीषा, मीना, रीमा, सरोज, मीरा इत्यादि को सदस्य नियुक्त किया गया है। पुष्पा अग्रवाल का कहना है कि उनकी संस्था पिछले कई साल से समाज सेवा के कार्य कर रही है इसी कड़ी में आगे भी उनकी संस्था नई कार्यकारिणी के सहयोग से समाज सेवा के कार्य करती रहेगी।
Aluminum scrap sellers Scrap aluminium valorization Metal recycling industry regulations