सत्य खबर हरियाणा
हरियाणा। प्रदेश को सावन में 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने और जल्द बनने वाले 668 किलोमीटर लंबे रोड की सौगात मिलेगी। यह रोड प्रदेश की 6 लोकसभा क्षेत्रों को जोड़ेंगे। इसमें आधा हरियाणा कवर होगा। वहीं,पंजाब और राजस्थान को भी जोड़ेंगे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 14 जुलाई को वीसी के जरिए हरियाणा में बनने वाले इन नए हाईवे का शिलान्यास करेंगे। इन पर 17787 करोड़ की लागत आएगी।
जबकि 2240 करोड़ की लागत से बने तीन नए हाइवे का उदघाटन करेंगे। ये हाइवे 190 किलोमीटर लंबे हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह सोनीपत से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश में कई नए हाईवे बनाए जाएंगे। यह 17 हजार करोड़ से अधिक की राशि से बनेंगे। इससे 6 लोकसभा क्षेत्र कवर होंगे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 14 जुलाई को इनका शिलान्यास एवं लोर्कापण करेंगे।
इनका होगा लाेकार्पण
4 लेन रोहना हसनगढ़ से झज्जर सेक्शन एनएच-334 बी पर 1183 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। यह 35.45 किलोमीटर लंबा होगा।
4 लेन पंजाब-हरियाणा बार्डर जींद सेक्शन एनएच-71 पर 857 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। 70 किलोमीटर लंबा यह रोड सोनीपत, हिसार,सिरसा लोकसभा के इलाकों को जोड़ेगा।
2 लेन जींद-करनाल एनएच-709 ए पर 200 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है। यह 85.36 किलोमीटर लंबा है। यह सोनीपत व करनाल लोकसभा के अलावा हिसार लोकसभा क्षेत्र को भी जोड़ेगा।
https://sat.magzian.com/राज्य-में-माॅनसून-की-मेहर/
ईस्माइलाबाद से नारनौल तक बनेगा 6 लेन रोड
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंत्री द्वारा 14 जुलाई को ईस्माइलाबाद से नारनौल तक 6 लेन कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड रोड का नींव पत्थर रखा जाएगा। यह रोड 227 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर 8650 करोड़ की लागत आएगी। एनएच-152डी रोड कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी और महेंद्रगढ़ को जोड़ेगा।
4 लेन गुड़गांव-पटौदी-रेवाड़ी सेक्शन एनएच-352 डब्ल्यू पर 1524 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। यह 46.11 किलोमीटर लंबा होगा।
4 लेन रेवाड़ी बाइपास पर अटेली मंडी सेक्शन- ऑफ एनएच-11 पर 1057 करोड़ रुपए खर्च होंगे, यह रोड 30.45 किलोमीटर लंबा होगा। यह भिवानी, महेंद्रगढ़, अलवर और गुड़गांव को जोड़ेगा।
6 लेन नारनौल बाइपास एनएच-148 बी, एनएच-11 और अटेली मंडी नारनौल सेक्शन ऑफ एनएच- 11 पर 1380 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी, यह 40.80 किलोमीटर लंबा होगा। यह भिवानी-महेंद्रगढ़ को साथ जोड़ेगा।
4 लेन जींद-गोहाना एनएच 352 ए पर 1207 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 40.60 किलोमीटर लंबा होगा। यह सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए फायदेमंद होगा।
4 लेन सोनीपत-गोहाना सेक्शन ऑफ एनएच 352ए होगा। इस पर 1502 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। यह 38.23 किलोमीटर लंबा होगा।
4 लेन यूपी-हरियाणा बार्डर से रोहना तक 1509 करोड़ रुपए की राशि से 40.47 किलोमीटर लंबा रोड बनेगा।
https://sat.magzian.com/शातिर-विकास-बोलानंबर-लिख/
Aluminium recycling regulations Aluminium waste audit Metal waste recovery yard
Metal reprocessing and recovery Ferrous scrap recollection Iron metal waste
Ferrous material knowledge, Iron waste reclaiming facility, Scrap metal regenerating solutions