सत्य खबर, फतेहाबाद, राजेश भाम्बू
फतेहाबाद शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। सरेआम चाकू मारने से लेकर गोली चलाने से भी बदमाश नहीं हिचक रहे। बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे शहर के तुलसी चौक पर 2 युवकों में झगड़े में भी एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को आसपास तुलसी चौक पर दो युवकों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि रामनिवासी मोहल्ला निवासी मनीष (22) को गोली लग गई। आरोप है कि यह गोली रोहित ने मारी है। घटना के दौरान आसपास के लोग भी मौजूद थे। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। घटना के बाद घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हिसार रेफर कर दिया है जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने इस मोहल्ले में पहरा लगा लिया है।
पांच दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
शहर में पिछले पांच दिनों से दो गुटों में लगातार झगड़ा हो रहा है। पांच दिन पहले अनाजमंडी में एक युवक की सरेआम पिटाई की गई। घटना के दो दिन बाद एक महिला के घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट कर सामान भी जला दिया गया। तभी से माना जा रहा है कि इन दोनों गुटों में झगड़ा चल रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन झगड़ा है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे यहां पर रहने वाले लोग भी भय के माहौल में रह रहे है।
पुलिस जांच में लगी
थाना फतेहाबाद शहर प्रभारी सुरेंद्रा ने कहा कि देर रात को झगड़ा होने की सूचना आई थी। जिसमें एक युवक को गोली लगी है। पुलिस माैके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Aluminium scrap resources Aluminium recycling environmental standards Scrap metal appraisal