सत्य खबर, दिल्ली
राजधानी दिल्ली के निजी एवं सरकारी स्कूलों में करीब 22 लाख विद्यार्थियों को सदैव महिलाओं का सम्मान करने और उनकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने की शपथ दिलाई गई।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, “आज दिल्ली के सभी स्कूलों के 22 लाख बच्चों के साथ महिला सुरक्षा अभियान शुरू किया। पुलिस और कानून व्यवस्था तो ठीक करनी ही है। CCTV कैमरे और स्ट्रीट लाइट भी लगवा रहे हैं। पर समाज की सोच भी बदलनी होगी। हमें ऐसी दिल्ली बनानी है जहां रात को भी महिलाएं बिना किसी डर के घर से निकल सकें।”
उन्होंने कहा, “लड़कों ने शपथ ली कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे, किसी लड़की के साथ दुर्व्यवहार या दुराचार नहीं करेंगे सभी लड़कियां अपने घर जाकर अपने भाइयों को यही शपथ दिलाएंगी और कहेंगी कि वो अपने भाई से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन अगर वो गलत काम करेगा तो हमेशा के लिए भाई से रिश्ता तोड़ लेंगी।”
Aluminum alloy recycling Scrap aluminium segregation Metal reclamation and recycling yard