सत्यखबर नई दिल्ली, (ब्यूरो रिपोर्ट) – दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए आज भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने द्वारका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न राजपुत, उत्तम नगर से कृष्ण गहलोत, विकासपुरी से संजय सिंह व दिल्ली कैंट से मनीष सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारी और सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर के मोदी जी ने 40 लाख से ज्यादा लोगों को घरों का मालिकाना हक देकर वो काम किया जो आजतक किसी सरकार ने नहीं किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोचा कि चुनाव से कुछ महीने पहले सबकुछ फ्री कर देते हैं तो लोग पुराने वादों को भूलकर फिर से आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे लेकिन केजरीवाल का दांव उल्टा पड़ गया और दिल्ली के लोग भाजपा के प्रति अपना भरोसा दिखा रहे हैं। मतलब दिल्ली की सत्ता से केजरीवाल का जाना तय है। पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए हमेशा से योगदान दिया लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उन्हें हमेशा अपमानित किया है।
खेसारी लाल यादव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और दिल्ली में भी भाजपा सरकार आने पर दिल्ली विकास के नए आयाम बनाएगा। 5 साल जनता को गुमराह करने के अलावा अरविंद केजरीवाल ने कुछ काम नहीं किया पूरी इसलिए दिल्ली की जनता केजरीवाल और उनकी सरकार के झूठ से त्रस्त है आज उन्होंने भी दिल्ली से आप सरकार को हटाने का संकल्प लिया।
Aluminium scrap market research Aluminium scrap CNC cutting Scrap metal brokers
Scrap metal reclaiming yard Ferrous material recycling safety Iron metal repurposing
Ferrous metal hauling services, Iron scrap baling, Scrap metal reclaim