सत्य खबर, हरियाणा
प्रदेश में 53 दिन बाद मंगलवार को कोरोना के एक हजार से कम मरीज मिले। 24 घंटे में 995 पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले, 18 अगस्त को नए मरीजों की संख्या एक हजार से कम रही थी। राज्य में अब कुल मरीजों की संख्या 152543 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी त्योहारी सीजन का इंतजार कर रहे हैं। विभाग को आशंका है कि त्योहारों पर लोगों का आवागमन बढ़ने से मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
इसलिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। उधर, एक दिन में 12 मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 1718 पर पहुंच गई है। हिसार में सबसे ज्यादा 4, गुड़गांव में 2, जींद, नूंह, कैथल, सोनीपत, रोहतक, फतेहाबाद में 1-1 मौत हुई है। 925 मरीज ठीक हुए हैं। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 140436 हो गई है। अभी 10389 सक्रिय मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 18660 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
यहां मिले नए मरीज
गुड़गांव में 255, फरीदाबाद में 109, हिसार में 88, सोनीपत में 63, रेवाड़ी में 61, महेंद्रगढ़ में 54, रोहतक में 49, सिरसा में 45, यमुनानगर में 34, भिवानी में 29, झज्जर में 27, पानीपत में 22, अम्बाला व करनाल में 21-21, पलवल, फतेहाबाद व जींद में 20-20, पंचकूला, चरखी दादरी में 15-15, कुरुक्षेत्र में 14, नूंह में 7, कैथल में 6 नए मरीज मिले हैं।
Aluminium drilling scrap recycling Aluminium scrap inspection services Scrap metal refurbishment