सफीदों, (महाबीर मित्तल)
उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा पूरे प्रदेशभर में व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ेगा। यह बात संगठन के प्रदेश प्रभारी पृथ्वी सिंहल ने कही। वे नगर की नई अनाज मंडी में कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान अनुज मंगला के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश सहप्रभारी जोनी मंगला, युवा प्रदेशाध्यक्ष विकास कंसल व लीगल सैल के प्रदेशाध्यक्ष मनीष सिंगला मौजूद थे। इस मौके पर व्यापारी नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी पृथ्वी सिंघल ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को जानने के लिए प्रदेश की मंडियों का दौरा कर रहे हैं। सभी मंडियों से प्राप्त दिक्कतों को सरकार के सम्मुख रखा जाएगा। अगर सरकार ने उन समस्याओं का निदान नहीं करती है तो संगठन संघर्ष का मार्ग अपनाएगा।
प्रदेश प्रभारी ने नई अनाज मंडी में ली व्यापारियों की बैठक
उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में व्यापारियों की अहम भागीदारी रही है। उद्योगों के माध्यम से सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स व लोगों को रोजगार प्रदान किया जाता है लेकिन आज सबसे ज्यादा अनदेखी व्यापारी वर्ग की हो रही है। मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार व्यापारियों को लगतार प्रताडि़त कर रही है और उनके ऊपर निरंतर नए टैक्स व लाईसेंस थोपे जा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने कृषि अध्यादेश लाकर किसानों के साथ-साथ आढ़तियों का तबाह करने का कार्य किया है। हलवाईयों पर एफएसएसएआई नियम थोप दिया गया है। सरकार विदेशी कंपनियों, बड़े विदेशी निवेशकों व कोरपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि देश से छोटा व मध्यम व्यापारी समाप्त हो जाए और उसके कारोबार पर कोरपोरेट जगत का कब्जा हो जाए। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मण्डल सरकार की तानाशाही नीतियों का जमकर विरोध करता है और भविष्य में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन की जिला व हलका स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान अनुज मंगला, सचिव राकेश गोयल, कोषाध्यक्ष मदन गोयल, गौशाला एसोसिएशन के प्रधान शिवचरण कंसल, राकेश जैन, राजेंद्र अग्रवाल, ललित मंगला व पवन सिंगला मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=cnSpsodeEYc
Aluminium scrap revenue maximization Scrap aluminium conservation Metal waste reclaiming center