जाखल, ( दीपक )
जाखल खंड के गांव सिधानी में शनिवार को शहीद ए आजम सरदार शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह पुस्तकालय कमेटी की ओर से युवा जागरूक कार्यक्रम करवाया गया। जिसमे केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन किसान, मजदूर व आढ़ती विरोधी काले कानूनों के खिलाफ नाटक करके कार्यक्रम मनाया गया। जिसमे मुख्य रूप से बहुत से युवाओं व गांव के सभी लोग बढ़ चढ़ कर शामिल हुए। जिसमे कमलजीत चंडीगढ़ ने अपनी बात लोगो के सामने रखते हुए कहा की हम भगत सिंह के वरिसो उठो, अब वो समय आ गया है कि हम भगत सिंह के द्वारा मोड़े गए पन्ने के अगले सफर को तय करे। ओर भगत सिंह के विचारों पर चल कर असल आजादी तक लेकर जाये। उन्होंने कहा कि देश में बैठे काले अंग्रेजो से सत्ता छीनकर देश को उसकी वारिस मेहनतकशो के हवाले करे।
कमलजीत ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पारित तीन अध्यदेशो ये काले कानूनों का मे विरोध करता हु ओर ये बिल हमारी जमीने हड़पने के लिए बनाये गए है। ताकि यहां अम्बानी व अण्डाणी के बड़े बड़े फार्म बने ओर हम वेजमीन हो जाये। जिसमे एक फ.सी.आई मजदूर सस्ता अनाज ले पाता है ओर अण्डाणी जेसो के प्लांट का कब्जा हो जाये ओर एक मजदूर भूखा मरने पर मजबूर हो जाये। कमलजीत ने यह भी कहा कि अब माकूल समय आ गया है कि हम भगत सिंह के विचारों लहर फिर से लेकर आये ओर इंकलाब के लिए लड़ाई लड़े। उसी दौरान कार्यक्रम निर्देशक सतपाल बंगु कि निर्देशन में खेला गया नाटक ” छिपन तो पहला” ने दर्शकों को मोह लिया। यह नाटक पंजाबी के शाहकार लेखक दविंदर दमन का लिखा हुआ है। जिसमे भगत सिंह के काल कोठरी में बिताये गए दिनों कि कहानी है। जहा जेल के सफाई कर्मी बोगा सिंह के साथ भगत सिंह के संवादों पर आधारित यह नाटक अपना शिकर ग्रहण करता है।
भगत सिंह बोगा सिंह को अपनी बेबे कहता है। जब बोगा सिंह भगत सिंह से कहता है कि मेरे हाथ ना छू मे अछूत हु तो भगत सिंह कहते है कि सिर्फ तू है जो पवित्र है धरती पर। ओर ज़ब तक तेरे हाथ मेरे हाथो से मुठी बनकर नहीं लड़ते तब तक अपना सांझा राज नहीं आ सकता। जिसके लिए मे फाँसी के रस्से को चूमने जा रहा हु। तभी भगत सिंह बोगा के हाथो को हाथ में लेकर हवा में लहराता है ओर पूरा पंडाल इंक़लाब जिंदाबाद के नारों से गूँज उठता है। नाटक करीब 40 मिनट तक चला ओर लोगो को भगत सिंह कि विचारधारा से रुवरुह किया। सतपाल ने नाटक द्वारा भगत सिंह के अक्ष लोगो के अंदर फिर से जिंदा किये। व कार्यक्रम की शुरुआत कर्मजीत द्वारा संत राम उदासी के गीत से हुई। जिसमे अमित द्वारा रखे कार्यक्रम में गांव व आस पास के सभी गाँवो से भारी मात्रा में लोग उपस्थित रहे। उसी दौरान कार्यक्रम में किताबें प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमे बहुत लोगो ने किताबें खरीदी। ओर मंच संचालन मोहित व गुरचरण ने किया सबका धन्यवाद।
https://www.youtube.com/watch?v=CAGS7kammSk
Scrap aluminium insurance Aluminium recycling data analysis Scrap metal reprocessing facilities