सत्यखबर
WhatsApp इस साल की शुरुआत से ही अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर आलोचना झेल रहा है। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पहले आठ फरवरी से लागू होने वाली थी लेकिन इसी महीने 15 मई 2021 को प्राइवेसी पॉलिसी लागू हो रही है। विवाद के बाद व्हाट्सएप ने प्राइवेसी पॉलिसी को तीन महीने के लिए टाल दिया था। प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन दे रहा है यानी व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को आपको 15 मई 2021 से पहले स्वीकार करना होगा। सबसे पहले आपको बता दें कि 15 मई में WhatsApp की नई पॉलिसी लागू होने जा रही है और इस बार कंपनी इसे और आगे टालने के मूड में नहीं है। कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि यदि जो यूजर्स व्हाट्सएप की नई पॉलिसी 15 मई तक स्वीकार नहीं करते हैं तो उसके बाद वे ना कोई मैसेज भेज पाएंगे और ना ही प्राप्त कर पाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो उनका व्हाट्सएप तब तक बंद रहेगा जब तक वे पॉलिसी को स्वीकार नहीं कर लेते। व्हाट्सएप ने कहा है कि यूजर्स तब तक कोई मैसेज सेंड या रिसीव नहीं कर पाएंगे जब तक कि वो शर्तों को स्वीकार नहीं कर लेते। जो लोग नई शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं उनका अकाउंट इनएक्टिव दिखेगा और इनएक्टिव अकाउंट 120 दिन बाद डिलीट हो जाएगा।
ये भी पढ़े… मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल के नागरिक अस्पताल में स्वास्थय सेवाओं का लिया जायजा
शर्तों को स्वीकार करने के लिए कंपनी हर रोज या फिर कुछ दिनों पर नोटिफिकेशन देती रहेगी और फिर इसे भी बंद कर देगी। नई शर्तों को लेकर सबसे ज्यादा विरोध भारत में है और हो भी क्यों ना, भारत में व्हाट्सएप के सबसे ज्यादा यूजर्स भी हैं। नई पॉलिसी से लोगों की नाराजगी है कि व्हाट्सएप अब अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ ज्यादा डाटा शेयर करने की योजना बना रहा है, हालांकि व्हाट्सएप ने साफ किया कि ऐसा नहीं होगा, बल्कि ये अपडेट असल में बिजनेस अकाउंट्स से जुड़ा है। वहीं यूरोप में व्हाट्सएप की यही नई पॉलिसी लागू नहीं हो रही है, क्योंकि वहां इसके लिए अलग से प्राइवेसी कानून है।व्हाट्सएप पहले से फेसबुक के साथ कुछ जानकारी साझा करता है।
Aluminium recycling best methods Aluminum scrap exports and imports Metal waste reclaimer