एक ऐसी सजा जिसमे कोर्ट ने आरोपी को कहा निबंध लिखो !
सत्य खबर, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
एक ऐसी सजा जिसमे कोर्ट ने आरोपी को कहा निबंध लिखो। मामल पुणे हिट एंड रन केस का है। दरअसल 18 मई की रात करीब सवा 2 बजे एक हाई स्पीड पोर्शे कार ने दो लोगो को कुचल दिया था। जिसमे एक लड़का और एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामला पुणे के कल्याणी नगर के पास का है। जहां मृतक अश्विनी और अनीश रेस्टोरेंट से निकलकर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान हाई स्पीड पोर्शे कार ने दोनों को कुचल दिया जिससे दोनों की मोके पर ही मौत हो गई। बता दे की कार पुणे के बिल्डर का नाबालिग बेटा नशे में चला रहा था.
अश्विनी और अनीश दोनों ही इंजीनियर थे और मध्यप्रदेश के थे. अश्विनी कोष्टा जबलपुर की और अनीश अवधिया उमरिया के रहने वाले थे। दोनों की आयु 25 वर्ष थी। आज दोनों का अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान दोनों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
वही इस मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग को घटना के 15 घंटे के अंदर ही जमानत दे दी थी। इतना ही नहीं उसे दुर्घटनाओं पर निबंध लिखने के लिए कहा गया। दरअसल नाबालिक 12वीं में पास होने की खुशी में दोस्तों के साथ पब से पार्टी कर घर लौट रहा था। इस दौरान वह नशे में थे और उनकी कार की स्पीड 200 किमी प्रति घंटे थी। पुलिस के मुताबिक, कार पर नंबर प्लेट नहीं थी।
घटना के 15 घंटे के अंदर ही नाबालिक को जमानत मिल गयी थी। नाबालिग के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि कोर्ट ने शर्त रखी है कि लड़के को 15 दिन के लिए यरवदा में ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करना होगा। दुर्घटनाओं पर एक निबंध लिखना होगा। शराब पीने की आदत का इलाज और काउंसिलिंग करानी होगी। हालंकि मंगलवार सुबह पुलिस ने नाबालिग के पिता और जिस बार में नाबालिग ने शराब पी थी, उसके ओनर और मैनेजर को भी अरेस्ट किया गया है।