हरियाणा

नरवाना में चौथा गणपति उत्सव 2 सिंतबर से शुरू, शहर में निकाली जाएगी विशाल शोभा यात्रा

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान

श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति नरवाना के तत्वावधान में चौथा गणपति उत्सव सोमवार 2 सिंतबर से शहर के हुडा ग्राऊंड में शुरू होगा। गणपति उत्सव के लिए हुडा ग्राऊंड दुल्हन की तरह सज कर तैयार हो गया है। गणेश चुतर्थी के मौके पर शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जोकि ग्रीन लैंड पैलेस से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई हुडा ग्राऊंड कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। समिति के वरिष्ठ सदस्य विनोद मंगला ने बताया कि 10 सितम्बर तक चलने वाले इस उत्सव की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशाल व भव्य पंडाल लगाया गया है जहां गणपति जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर बाल योगिनी संतोषानंद महाराज अपने मुखारविंद से एक सप्ताह तक श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान करेंगी। कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्म उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा और सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली जाएंगी। 10 सितम्बर को श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारा लगाया जाएगा और विशाल शोभा यात्रा के साथ सिरसा ब्रांच नहर में गणपति जी का विसर्जन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में लोगों में भारी उत्साह बना हुआ है। इस मौके पर समिति के प्रधान नरेश जैन, राकेश शर्मा, जयपाल बंसल, पवन मित्तल, सतीश बंसल, देवीराम गर्ग, सुभाष सिंगला, कैलाश सिंगला, विनोद मंगला, राजीव गर्ग, विकास गर्ग, ऋषिपाल गुप्ता, सुशील गोयल, राजकुमार बंसल, पुरूषोत्तम शर्मा व बलभद्र गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज
Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज

Back to top button