हरियाणा

उड़ान हौंसलों की फाउडेंशन संस्था बेटियों को गोद लेने वाले परिवारों को करेगी सम्मानित

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

गांव पीपलथा में आगामी 7 सितंबर को उड़ान हौंसलों की फाउडेंशन संस्था द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बेटियों को गोद लेने वाले परिवारों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षता रेखा धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि बेटियों को समाज में समान दर्जा दिलवाया जाये और इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि परिवारों को सम्मानित करने के अतिरिक्त मासिक धर्म-एक जागरूकता अभियान के अंतर्गत 1 हजार लड़कियोंं व महिलाओं को मासिक धर्म में स्वास्थ्य एवं होने वाली अनचाही परेशानियों के बारे में अनुभवी महिला चिकित्सकों द्वारा समझाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मासिक धर्र्म में लड़कियों व महिलाओं को नैपकिन के इस्तेमाल के लिए बताया जायेगा। कार्यक्रम में 1 हजार लड़कियों व महिलाओं को निश्शुल्क 1 हजार नैपकिन पैड का वितरण संस्था के द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button