खेती-बाड़ीताजा समाचारलाइफ स्टाइलवायरलहरियाणा

हरियाणा पर ठंड, कोहरा, पाला और प्रदूषण की मार, पारा 0.5 तक गिरा

तीन-चार दिन में बारिश की संभावना, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Weather

Haryana Weather Update : हरियाणा में ठंड, कोहरा, पाला और प्रदूषण अभी काम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह हरियाणा की अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ था, जिस कारण विजिबिलिटी 0 से 25 मीटर बनी हुई थी। तापमान हिसार में सबसे कम 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल दिन के समय अंबाला में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अधिकांश इलाकों में पाला जमने लगा है। आज सुबह हरियाणा का औसत AQI 393 दर्ज किया गया। हरियाणा का फरीदाबाद देश का सबसे प्रदूषित तीसरा शहर बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश के बाद हरियाणा में ठंड और बढ़ेगी।

हरियाणा में तापमान

गुरुग्राम के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल करवाया खाली

प्रदेश में लगातार कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। कल दिन में अंबाला का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था लेकिन इस दौरान हिसार, करनाल, नारनौल, जींद, पानीपत, सिरसा, सोनीपत और कैथल में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। यह स्थिति हरियाणा में कोल्ड डे को साफ दिखाती है। इससे पहले दिन के मुकाबले कल हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 7.2 डिग्री कम बना हुआ है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 459 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था, हिसार में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के नारनौल भिवानी महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। सिरसा में न्यूनतम तापमान 2.3, जींद में 3.1, रोहतक और करनाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में प्रदूषण

हरियाणा में बारिश नहीं होने के कारण वायु गुणवत्ता लगातार खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 6:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 393 दर्ज किया गया। कल दिन में 11:00 बजे लेकर शाम 7:00 बजे तक हरियाणा की हवा खतरनाक श्रेणी से बाहर रही लेकिन इसके अलावा पूरा समय हरियाणा की हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी। आज सुबह हरियाणा का AQI कल के मुकाबले करीब 30 अंक ज्यादा दर्ज किया गया है। हरियाणा का फरीदाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ था। यहां पर AQI 507 दर्ज किया गया। प्रदेश का धुनेला गांव का AQI 459 दर्ज किया गया और यह देश में नौंवें स्थान पर था।
प्रदेश के सोहना में AQI 362, पलवल में 439, मानेसर में 414, महावतपुर में 360, हिसार में 374, गुरुग्राम में 438, बहादुरगढ़ में 335 दर्ज किया गया। इन सभी जगह हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी। इनके अलावा अंबाला, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इस दौरान सिरसा और भिवानी में AQI 200 से कम दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज हुई।

क्रॉस वोटिंग मामला : बृजेंद्र सिंह ने बोला भाजपा पर तीखा हमला

हरियाणा में कोहरा

आज सुबह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के कारण विजिबिलिटी सुनने से 25 मीटर के बीच बनी हुई थी। दिन निकलने के साथ कोहरा कुछ कम हुआ है लेकिन अभी भी यह काफी स्थानों पर बहुत ज्यादा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरा के साथ अब पाला भी जमने लगा है।

मौसम का पूर्वानुमान और किसानों को सलाह

हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने बताया कि आज मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा और उत्तर पश्चिम से ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे रात का पारा थोड़ा नीचे जा सकता है जबकि दिन का तापमान हल्का ऊपर आ सकता है। दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की भी आशंका है।
किसानों के लिए भी सलाह जारी की गई है कि गेहूं, सरसों और आलू की फसलों में पाले और कोहरे से बचाव के लिए दोपहर में हल्की सिंचाई करें सुबह बिल्कुल न करें। सरसों में सफेद रतुआ रोग बढ़ सकता है। लक्षण दिखें तो मैनकोजेब दवा का छिड़काव करें। पत्तेदार सब्जी और बरसीम की कटाई धूप निकलने और कोहरा छंटने के बाद ही करें वरना सब्जियां सड़ जाएंगी। पशुओं का भी ध्यान रखना जरूरी है। रात में उन्हें ढंके हुए शेड में रखा गुनगुना पानी पिलाएं और कोशिश करें कि सीधी ठंडी हवा न लगे। उनके खाने में 50 ग्राम आयोडाइज्ड नमक और 100 ग्राम खनिज मिश्रण मिलाना चाहिए। कुल मिलाकर हरियाणा में इस वक्त सर्दी अपने जोर पर है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश से मौसम थोड़ा बदल सकता है लेकिन फिलहाल ठंड का असर कम होने के आसार नहीं हैं।

योगी मंत्रिमंडल में 40 जिलों का प्रतिनिधित्व शून्य, BJP करेगी बड़े फेरबदल की तैयारी
योगी मंत्रिमंडल में 40 जिलों का प्रतिनिधित्व शून्य, BJP करेगी बड़े फेरबदल की तैयारी

#Cold #Fog #Frost #Pollution #Haryana #MercuryDrop #WeatherUpdate #Winter2023 #ChillyTemperature #ExtremeWeather #LocalNews #DelhiWeather #StayWarm #FrostyMornings #AirQuality #ClimateChange #WeatherAlert #NaturePhotography #WinterChills #HealthHazard

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button