ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा के पांच युवाओं को खाड़ी देशों से निकालने में मिली सफलता

अंबाला, कैथल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक के रहने वाले हैं युवा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

Haryana News : मध्य पूर्व एशिया में इस समय चल रही जंग के बीच हरियाणा के पांच परिवारों के लिए बड़ी खुशी की खबर है कि उनके परिवार के सदस्य जो कतर में फंसे हुए थे आज देर रात वापस भारत लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार अंबाला के पारस, कैथल के मंदीप, पानीपत के रवि, सोनीपत के अमित और रोहतक के सुरेंद्र उर्फ काला कतर से जहाज में बैठ गए हैं।

पिछले करीब 1 महीने से ईरान और उसके आसपास के देशों में जमकर लड़ाई हो रही है और इस लड़ाई में वहां के नागरिकों के साथ-साथ दूसरे देशों के नागरिक भी परेशानी झेल रहे हैं। हरियाणा के भी बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। हरियाणा के पांच लोग आज रात स्वदेश वापस आ जाएंगे। केंद्र सरकार ने 500 भारतीयों को खाड़ी देशों से निकलने का काम किया है और इन्हें बोर्डिंग पास के साथ जहाज में बैठने का काम किया इनमें पांच युवक हरियाणा के रहने वाले हैं।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

मायना गांव के सुरेंद्र उर्फ काला ने बताया कि 28 फरवरी को आसमान में मिसाइल देखने को मिली थी, जिसके बाद से भारतीय काफी डरे हुए थे। उसके बाद लगातार बमबारी की आवाज सुनाई दे रही थी। आसमान में मिसाइल का धुआं दिख रहा था। उनके होटल से करीब 40 किलोमीटर दूर ही मिसाइल गिराए जा रहे थे।
रोहतक के मायना निवासी काला ने बताया कि उनके साथ हरियाणा के कई युवक भारत वापस लौट रहे है। इनमें अंबाला से पारस, कैथल से मंदीप, पानीपत से रवि, सोनीपत से अमित शामिल है। साथ ही अन्य भारतीय भी वापस आ रहे हैं।
सुरेंद्र मायना ने बताया कि रात करीब 2 बजे जैसे ही ईरान ने अटैक किया, लोग काफी सहम गए। उनके साथ काम करने वाले करीब 60-70 भारतीयों को समुंद्र में से रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया। बोट के माध्यम से भारतीयों को समुंद्र से जमीन पर लाया गया।
सुरेंद्र काला ने बताया कि होली के दिन भी सुबह जब उठे, तो फोन पर कतर सरकार की तरफ से अलर्ट का मैसेज आया हुआ था कि ईरान की तरफ से दोबारा हमला हुआ है। अलर्ट को देखकर वह बाहर निकले तो आसमान में मिसाइल देखने को मिली, जो उनके रहने वाले स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर गिरी।
सुरेंद्र काला ने बताया कि ईरान की तरफ से लगातार मिसाइल अटैक किया जा रहा है। जिसके कारण कतर में फंसे लोग डरे हुए है। भारतीय लोग अपने घरों में फोन करके सही सलामत होने की बात कर रहे थे, लेकिन अंदर से सभी लोग सहमे हुए थे, क्योंकि दिन रात धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी।
रोहतक जिले के गांव मायना के सुरेंद्र उर्फ काला ने बताया कि दोहर कतर पर ईरान की तरफ से किए जा रहे हमले के बीच करीब 500 भारतीय अब वापस लौट रहे है। कतर एयरपोर्ट पर भारतीय पहुंच चुके है, जिन्हें बोर्डिंग पास मिल गया था। सभी फ्लाइट में बैठकर भारत आने के लिए तैयार है। सुरेंद्र उर्फ काला मायना ने बताया कि कतर में काम के लिए गए लोग वापस आने के लिए तैयार है। करीब 60 भारतीय ईरान इजराइल युद्ध में फंसे हुए थे, जो उनके साथ ही काम कर रहे थे। इनमें 5 लोग हरियाणा के रहने वाले है, जबकि करीब 500 भारतीय कतर में थे, जो फ्लाइट में बैठकर वापस आने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

#Success #YouthEvacuation #Haryana #GulfCountries #HumanitarianEfforts #SafeReturns #WelfareInitiative #RescueMission #OrphansRescue #CommunitySupport #YouthEmpowerment #GulfCrisis #HaryanaOdyssey #MakingADifference #InternationalRescue #HopeAndHealing #HeroesAmongUs #TogetherWeStand #LeadershipInAction #TransformingLives

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button