क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कोटक महिंद्रा बैंक में पंचकूला नगर निगम को लगा दिया 160 करोड़ का चूना

बैंक ने 160 करोड रुपए की फर्जी एफडी पंचकूला नगर निगम को सौंपी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

Kotak Mahindra Bank fraud : प्रदेश में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा 590 करोड रुपए के घोटाले के बाद आज एक नए बैंक घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। कोटक महिंद्रा बैंक ने पंचकूला नगर निगम के 160 करोड रुपए का गबन कर दिया। इस मामले में पंचकूला नगर निगम ने पुलिस को शिकायत दे दी है। नगर निगम में प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर कोटक महिंद्रा बैंक को पैनल लिस्ट से हटाने की मांग की है।

इस घोटाले का पर्दाफाश उस समय हुआ जब पंचकूला नगर निगम ने अपनी 58 करोड रुपए की एक एफडी की मैच्योरिटी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करने को कहा। बताया जाता है कि इसके बाद बैंक द्वारा दिए गए स्टेटमेंट में राशि ट्रांसफर दिखाई गई थी लेकिन वास्तव में खाते में पैसा नहीं आया था। इसके बाद पंचकूला नगर निगम ने जब इसकी जांच की तो एक बड़ा खुलासा हुआ कि यह स्टेटमेंट भी फर्जी थी और रकम गायब थी।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

पंचकूला नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इसके बाद नगर निगम ने अपनी अन्य एफडी को भी मैच्योर कर खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक को लिख दिया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बैंक द्वारा दी गई सभी एफडी नकली थी और खाते में कोई राशि मौजूद नहीं थी।

पंचकूला नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार बैंक कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए लंबे समय तक इस गबन को छिपाए रखा। अब इस मामले में पंचकूला नगर निगम का 160 करोड रुपए का घोटाला बैंक द्वारा किए जाने का मामला सामने आने के बाद हरियाणा सरकार अपने अन्य विभागों से भी संपर्क साध रही है और यह देख रही है कि बैंक ने केवल पंचकूला नगर निगम के साथ ही धोखाधड़ी की है या किसी अन्य सरकारी विभाग के साथ भी उसने इस प्रकार का खेल खेला है। सूत्र बताते हैं की बड़ी संख्या में सरकारी विभागों के खाते कोटक महिंद्रा बैंक में है और इस मामले के उजागर होने के बाद से सभी विभागों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

#KotakMahindraBank #Panchkula #MunicipalCorporation #Fraud #Defrauded #160Crore #FinancialFraud #BankingNews #IndiaNews #CorporateFraud #FraudAlert #EconomicImpact #InvestigativeReporting #BankFraud #PanchkulaNews #FinancialAccountability #FraudAwareness #JusticeForPanchkula #FinancialIntegrity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button