सत्य खबर । चंडीगढ़
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के साथ ही गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को निशाने पर लिया।
विज पर तंजात्मक टिप्पणी करते हुए दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘हरियाणा के मंत्री विज साहब ने शोहरत पाने के लिए वैक्सीन लिया, उनको कोविड हो गया। यह नया रोग है। इंसानों से पहले जानवरों पर ट्रायल होता है। खैर यहां सीधा इंसानों पर हो रहा है लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि किसी वैक्सीन के लिए भारत प्रयोगशाला नहीं’।
वहीं, विज ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के ज्ञान में कमी है। इसका ट्रायल इंसानों पर ही होता है जानवरों पर नहीं। दो फेज का ट्रायल पहले हो चुका था अब यह तीसरा है जहां 25,800 लोगों पर ट्रायल किया जाना है।
दिग्विजय सिंह जानवरों की दुनिया में रहते हैं इसलिए उन्हें इंसानों का ज्ञान नहीं है। कांग्रेस नेताओं की सोच यह बताती है कि उनका कितना ज्ञान है। कांग्रेसियों के अल्प ज्ञान की वजह से ही देश में कांग्रेस की दुर्गति हो रही है।
Aluminum scrap collection points Aluminium scrap remanufacturing Metal scrap yard
Metal reclamation facility services Ferrous metal reclaiming Iron and steel reclaiming and recycling
Ferrous metal recycling facility, Scrap iron reutilization, Metal reclamation and reutilization solutions