
Encounter : गुरुग्राम पुलिस ने 1 लाख के ईनामी व अंतर्राज्यीय बदमाश को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोलियां लगी है जिससे वह घायल हो गया है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी हरियाणा, उतर-प्रदेश व राजस्थान में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गृहभेदन व शस्त्र अधिनियम की करीब 2 दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुका था।
कैसे हुई मुठभेड़
4-5 जनवरी की मध्यरात्रि को निरीक्षक ललित कुमार, इन्चार्ज अपराध शाखा, सैक्टर-40, गुरुग्राम को सूचना प्राप्त हुई कि एक कुख्यात अपराधी यादराम, जो कि हरियाणा, राजस्थान उत्तर-प्रदेश के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है तथा जिस पर एक लाख रुपयों का ईनाम भी घोषित है, हथियारों सहित एक बिना नम्बर की बाईक सवार सोहना की तरफ दिखाई दिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप-निरीक्षक ललित ने अपराध शाखा पुन्हाना, मेवात के इंचार्ज संदीप मोर से सम्पर्क करके उपरोक्त सूचना के बारे में अवगत कराया और CIA सैक्टर-40 व CIA पुन्हाना की टीमों ने संयुक्त रूप से सोहना–गुरुग्राम रोड, महेन्द्रवाड़ा कच्चा रास्ता क्षेत्र में सुनियोजित नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मुठभेड़ रात्रि लगभग 10:15 बजे, एक बिना नंबर की होंडा लिवो बाईक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। स्वयं को घिरा देख बाईक सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, आरोपी द्वारा की गई फायरिंग से एक गोली सरकारी गाड़ी के दरवाजे पर, एक गोली गाड़ी के बोनट पर व एक गोली उप-निरीक्षक ललित की बुलेट प्रूफ जैकेट पर आकर लगी।
पुलिस टीम ने अत्यधिक संयम, साहस और कानून के दायरे में रहते हुए जवाबी कार्यवाही की। इस दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा और उसे पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। आरोपी से उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम यादराम (उम्र-50 वर्ष) निवासी पच्छैया बस्ती बनारसीदास, जिला औरैया (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान किराएदार गिरिराजनगर, जयपुर (राजस्थान) बतलाया। पुलिस टीम ने आरोपी को प्राथमिक उपचार देकर ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।
पुलिस टीम द्वारा पुलिस की फिंगरप्रिंट, FSL, सीन-ऑफ-क्राईम व थाना प्रबन्धक भौंडसी, गुरुग्राम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। इस मुठभेड़ के दौरान कुल 10 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें के 06 फायर आरोपी द्वारा तथा 04 फायर पुलिस टीम द्वारा किए गए। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से 01 बाईक, 01 हेलमेट, 01 देशी कट्टा, 01 पिस्टल, 09 खाली खोल कारतूस व 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उपरोक्त ईनामी बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने इत्यादि अपराधों से सम्बंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया।
आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि इसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गृहभेदन व शस्त्र अधिनियम इत्यादि अपराधों के तहत करीब 2 दर्जन अभियोग उत्तर-प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा में अंकित है, जिनमें से आरोपी के खिलाफ गृहभेदन का 01 अभियोग जिला नूंह (मेवात) में तथा गृहभेदन का ही 01 अभियोग जिला गुरुग्राम में अंकित है। जिला नूंह (मेवात) में आरोपी द्वारा एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरी/गृहभेदन की वारदात को अंजाम देने के सम्बन्ध में थाना पिनगवा (नूंह) में अंकित अभियोग में इस पर 01 लाख रुपयों का ईनाम घोषित किया गया था।
आगामी कार्यवाही
आरोपी उपचाराधीन हॉस्पिटल है, जिसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने के बाद उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा तथा आरोपी से गहनता से पुलिस करते हुए अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।