साइबर ठगों ने हरियाणा के DGP और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट करने का किया प्रयास
डीजीपी ने दी चेतावनी तो साइबर ठगों ने डीजीपी को दी गालियां

सत्य खबर हरियाणा
Cyber Crime : साइबर ठगी करने वाले लोगों के हौसले कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है कि साइबर ठगी करने वालों ने हरियाणा के डीजीपी को ही निशाने पर ले लिया।
हरियाणा के DGP अजय सिंघल ने खुद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पाकिस्तानी साइबर अपराधियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को “डिजिटल अरेस्ट” करने का प्रयास किया था।
DGP के अनुसार, आरोपियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की फोटो लगाकर पाकिस्तानी नंबर से कॉल किया और उन्हें झांसे में लेने की कोशिश की। हालांकि, विदेशी नंबर देखकर अजय सिंघल सतर्क हो गए और कॉल करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस पर साइबर अपराधियों ने उन्हें गालियां भी दीं।
इतना ही नहीं, अपराधियों ने उनकी पत्नी को भी कॉल किया, लेकिन DGP ने पहले ही उन्हें ऐसे नंबरों से सावधान रहने को कह दिया था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना का जिक्र DGP ने प्रेस वार्ता के दौरान किया और लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।
विदेशी कॉल्स पर रोक, ‘अभेद्य ऐप’ लॉन्च
साथ ही, हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध, खासकर विदेशों से आने वाली फिरौती और ठगी की कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए ‘अभेद्य ऐप’ लॉन्च की है। इस ऐप के जरिए विदेशी नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल्स और व्हाट्सऐप मैसेज को ब्लॉक किया जा सकेगा, जबकि जरूरत पड़ने पर विश्वसनीय नंबरों को अनुमति दी जा सकती है।
DGP ने बताया कि यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। ऐप को एंड्रॉयड और एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसकी प्रभावशीलता जांचने के लिए 25 से 30 लोगों पर ट्रायल भी किया गया है। इसके अलावा, इस तरह के साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक विशेष यूनिट का भी गठन किया गया है। DGP ने आम जनता से अपील की कि वे अनजान विदेशी कॉल्स से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
#CyberCriminals #HaryanaDGP #DigitalArrest #CyberSecurity #OnlineSafety #HaryanaPolice #CyberThreats #DigitalCrime #Haryana #LawEnforcement #OnlineFraud #HaryanaDGPWife #StaySafeOnline #CyberAwareness #InternetSecurity #PreventCyberCrime #IdentityTheft #CrimePrevention #CyberDanger #DigitalProtection