हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत और जींद में पेट्रोल की किल्लत शुरू हुई
भारत और हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर ज्यादा दिक्कत, इंडेन के पेट्रोल पंपों पर दिक्कत कम

सत्य खबर हरियाणा
Petrol diesel crisis : ईरान इजरायल युद्ध का अब आम आदमी के जीवन पर असर पड़ने लगा है। रसोई गैस की किल्लत के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर भी दिक्कत साफ नजर आने लगी है। प्रदेश के हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत और जींद समेत अनेक क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों को हो रही दिक्कत अब साफ नजर आने लगी है।

सोनीपत शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बुधवार को पेट्रोल की सप्लाई नहीं आई। इसकी जानकारी मिलते ही देर शाम से पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। जिससे पेट्रोल पंप ड्राई की पोजीशन में पहुंच गए। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान प्रविंदर खत्री ने बताया कि बुधवार को सप्लाई नहीं आने के कारण ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राई होने के कगार पर हैं। कंपनी के अधिकारी उनके फोन नहीं उठा रहे हैं, जिससे उन्हें सप्लाई संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिले में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और जियो-बीपी के करीब 80 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं।

खत्री के अनुसार ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर रोजाना डिपो से तेल की सप्लाई आती है जिसे अगले दिन वितरित किया जाता है। यह क्रम लगातार चलता रहता है। इसमें बाधा आने पर कई पेट्रोल पंप ड्राई हो जाते हैं। कंपनी के अधिकारी को जब फोन किया गया तो उनका फोन भी रिसीव नहीं हो रहा है।
कालुपुर चुंगी, कंवाली मोड़ सहित कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हैं। यहां पर बस एक दिन का ही पेट्रोल ही बचा है। फिलहाल कोई पैनिक जैसी स्थिति नहीं है लेकिन डिपो से तेल की सप्लाई नहीं आने से अधिकांश पेट्रोल पंप संचालक परेशान हैं।
हरियाणा के फतेहाबाद में भी शहर के मुख्य रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर पिछले कुछ दिनों से पीछे से सप्लाई नहीं आने के कारण ईंधन की किल्लत देखने को मिल रही है। शहर के पेट्रोल पंप पर तेल का स्टॉक न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है, जिसके चलते पंप पर तेल डालने से माना किया जा रहा है। पंप संचालक ललित मेहता का कहना है कि यह समस्या स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि पीछे से तेल कंपनियों द्वारा सप्लाई में की जा रही कटौती के कारण पैदा हुई है।
प्रदेश के हिसार जिले में भी कुछ ऐसा ही हाल है। पूरे प्रदेश की बात करें तो जींद, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत सहित पूरे हरियाणा में भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत ज्यादा नजर आती है, जबकि इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर दिक्कत काम है।
आज सुबह भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकांश पेट्रोल पंप पर प्रीमियम क्वालिटी का पेट्रोल तो मिल रहा था लेकिन सामान्य पेट्रोल नहीं था। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर दोनों ही पेट्रोल सामान्य दिनों की तरह मिल रहे थे।
बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की मांग अचानक बढ़ी है और माना यह जाता है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रही युद्ध में लोगों ने आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंका को देखते हुए अपना कुछ दिनों का स्टॉक कर लिया है जिस कारण पेट्रोल पंपों का मार्च महीने का कोटा महीना खत्म होने से पहले ही पूरा हो गया जिस कारण यह दिक्कत पैदा हुई है।
पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि पिछले दो दिनों से जींद में दिक्कत थी लेकिन आज दिक्कत कुछ कम हुई है। कुछ पेट्रोल पंपों पर आज तेल की गाड़ियां आई हैं।
इस बीच जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जींद में सेल्स का काम देख रहे अमित सैनी ने बताया कि उन्होंने इस बारे में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सगे मैनेजर रवि राज से बात की है और उनका कहना है कि जींद में ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।
#PetrolShortage #Hisar #Fatehabad #Sonipat #Jind #FuelCrisis #GasShortage #Petrol scarcity #HaryanaNews #TransportChallenges #CurrentEvents #IndiaUpdates #RoadTrip прекращен #FuelPrices #PetroleumShortage #HaryanaFuel #GasStation #DemandSurge #ConsumerAwareness