क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान

पत्नी उसके दो भाइयों और पत्नी के आशिक के खिलाफ मामला दर्ज

Satyakhabarindia

SatyaKhabar Jind

Crime News : जींद जिले के गांव डोहाना खेड़ा की एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक के बेटे ने अपनी मां, दो मामा तथा अपनी मां के आशिक के खिलाफ उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है। नरवाना सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


डोहाना खेड़ा के जतिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता की शादी पुनम वासी सैम्पल तहसील कलानौर के साथ वर्ष 2003 में हुई थी। उसके पिता राजेश वर्ष 2008 से परिवार सहित माडल टाउन नरवाना में रह रहे थे तथा माल गोदाम रोड़ पर खल बिनौला की दुकान करते थे। उसकी माता पुनम के विक्रम वासी फरैण कलां के साथ अवैध सम्बन्ध थे तथा विक्रम घर पर भी आता था। उसकी मां उसके पिता को नींद की गोलियां देकर सुला देती थी और रात्रि के समय विक्रम को घर पर बुला लेती थी। उन्होंने अपनी मां को समझाने की बहुत कोशिश की परन्तु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। जिस कारण उसके पिता राजेश का मां पुनम के साथ झगड़ा चलता रहता था।

आज 3 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल 

करीब 20 दिन पहले उसकी मां के अवैध सम्बन्ध बारे उसके चाचा दर्शन को पता चला तो उसकी मां पुनम घर से सामान व जेवर सहित किराये के मकान में चली गई थी। उसके पिता की तबीयत खराब होने के कारण उसके पिता और वह गांव में चाचा के मकान में चले गये। 24 दिसंबर को उसके मामा मोहित व गजराज, मां पुनम व विक्रम पंचायती तौर पर गांव डोहाना खेड़ा में आए थे तथा मोहित व गजराज जाते जाते देख लेने की धमकी देकर गए। जिस कारण उसके पिता मानसिक तनाव में थे। मानसिक तनाव के चलते उसके पिता ने 6 जनवरी को घर पर जहर निगल लिया। उसके पिता को नरवाना एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रैफर कर दिया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पंजाब के आढ़ती मिले नायब सैनी से, कहा खरीद के सीजन में पंजाब के किसान, मजदूर और आढ़ती सब परेशान

जतिन ने अपने पिता की मौत के लिए अपनी मां पुनम, उसके आशिक विक्रम और मामा मोहित व गजराज को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने जतिन की शिकायत पर आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा का मेवात बन गया पाकिस्तानी जासूसों का सबसे बड़ा अड्डा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button