क्राइम्‌वायरलहरियाणा

हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता, 9 गैंगस्टर विदेश से लाए जाएंगे भारत

Satyakhabarindia

 

Haryana Police : हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा भेजे गए दस्तावेज और डोजियर के आधार पर दुनियाभर के अलग-अलग देशों में छिपे नौ गैंगस्टरों को हिरासत में लिया गया है। ये गैंगस्टर विदेशी धरती से हरियाणा में फिरौती, हत्या और आतंक का नेटवर्क चला रहे थे। इन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है।
एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए गैंगस्टर बीते कई साल से विदेश में रहकर संगठित अपराध को अंजाम दे रहे थे। सभी की जानकारी जुटाने के बाद सभी गैंगस्टर को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। इनमें मुख्य रूप से अमेरिका के डिटेंशन सेंटर में करनाल के गैंगस्टर भानु राणा और नोनी राणा हैं। इसके अलावा आर्मेनिया में गैंगस्टर लवप्रीत और जॉर्जिया में गैंगस्टर वैकेंट गर्ग को हिरासत में लिया गया है। सीबीआई और इंटरपोल की मदद से भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा कई बड़े गैंगस्टरों जैसे रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, दीपक नादंल की लोकेशन की भी तलाश की जा रही है।


कौन है गैंगस्टर वैंकट गर्ग

हरियाणा के आसमान पर छाए बादल, आज और कल पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट

एसटीएफ के अनुसार, गैंगस्टर वैंकट गर्ग मूलरूप से हरियाणा के नारायणगढ़ का रहने वाला है। उस पर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू को इससे तगड़ा झटका लगा है। मर्डर और रंगदारी के लिए हुई फायरिंग में नंदू को शूटर मुहैया करवाने का आरोप भी गैंगस्टर वेंकट गर्ग पर है। गैंगस्टर भानू राणा करनाल का निवासी है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और हथियार सप्लाई का नेटवर्क संभालता है। उसका नेटवर्क हरियाणा, पंजाब और दिल्ली तक फैला हुआ है। वहीं गैंगस्टर नोनी राणा कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई है और लॉरेस विश्नोई गैंग से जुड़ा है।

एसटीएफ की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार नौ गैंगस्टर को विभिन्न देशों के हिरासत केंद्र में रखा गया है। उनको भारत लाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही भारत लाया जाएगा। गैंगस्टर पर सख्ती के कारण कई गैंग ने फिरौती मांगनी बंद कर दी है और 40 फीसदी तक फिरौती के लिए आने वाले फोन में कमी आई है।

आज 3 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल 

विदेश में बैठकर गैंग चला रहे

एसटीएफ की तफ्तीश में सामने आया कि वर्तमान में हरियाणा और आसपास के राज्यों के लगभग 50 बड़े गैंगस्टर विदेशों में बैठकर अलग-अलग अपने-अपने गैंग का संचालन कर रहे हैं। ये अपराधी इंटरनेट कॉलिंग और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिये भारत में मौजूद अपने गुर्गों को दिशानिर्देश देते हैं। सभी की जानकारी जुटाकर उनको भारत लाया जाएगा।

सतीश बालन, आईजी एसटीएफ, ”भानू राणा और नोनी राणा को साल 2025 में अमेरिका के हिरासत केंद्र में रखा गया है। दोनों भाइयों को भारत लाने के लिए एसटीएफ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। रेड कॉर्नर नोटिस, अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पहले ही पूरी की जा चुकी थीं। अब गृह मंत्रालय के माध्यम से इंटरपोल की मदद लेकर इन्हें भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।­”

पंजाब के आढ़ती मिले नायब सैनी से, कहा खरीद के सीजन में पंजाब के किसान, मजदूर और आढ़ती सब परेशान

#HaryanaPolice #MajorSuccess #GangstersBooked #Extradition #CrimeFighters #UnderworldBusted #IndiaPolice #LawandOrder #SecurityForAll #FightAgainstCrime #InternationalGangster #CrimeNews #HaryanaSuccess #PromotionOfJustice #NabbingCriminals #PoliceAction #BringingThemHome #JusticeServed #SafetyFirst

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button