Bigg Boss 19 में मच गया तहलका! मालती ने तान्या मित्तल पर लगाए चौंकाने वाले आरोप, घर में बढ़ा तनाव

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 19 में इस बार वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती के आने से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। मालती ने घर में कदम रखते ही कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को लेकर ऐसे खुलासे कर दिए जिनसे हर कोई हैरान रह गया। उनकी बातों ने घर का सन्नाटा तोड़कर माहौल को गरम कर दिया।
तान्या के बिजनेस पर उठे सवाल
घरवालों से बातचीत के दौरान मालती ने दावा किया कि उन्होंने सुना है तान्या के कई बिजनेस बंद हो चुके हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि तान्या का एक ऐसा बिजनेस भी था जिसके बारे में वह खुलकर बता नहीं सकतीं। जब बाकी सदस्यों ने उनसे और जानकारी मांगी तो मालती ने चौंकाने वाला आरोप लगाया कि तान्या “एडल्ट प्रोडक्ट्स” बेचती थीं। उनके इस बयान ने पूरे घर में सनसनी मचा दी।

तान्या का पलटवार और सफाई
तान्या मित्तल, जो उस वक्त नीलेम गिरी के साथ लिविंग एरिया में थीं, तुरंत समझ गईं कि मालती उन्हीं के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने पहले शहबाज और नेहल से जाकर पूछने को कहा लेकिन कुनीका सदानंद ने तान्या को खुद सामने जाकर मालती से बात करने की सलाह दी। इसके बाद जब गौरव और नेहल ने तान्या से उनके बिजनेस के बारे में पूछा तो तान्या ने पूरी मजबूती से इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कभी भी ऐसे किसी कारोबार में शामिल नहीं रही हैं।
घरवालों ने दी तान्या को सपोर्ट
तान्या के समर्थन में नेहल और कुनीका आगे आईं। उन्होंने साफ कहा कि तान्या जो भी करती हैं वह उनकी निजी ज़िंदगी है और किसी को उस पर फैसला सुनाने का हक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तान्या ने कुछ किया भी हो तो यह उनका निजी चुनाव है। दोनों ने मालती की टिप्पणियों को अनुचित और अपमानजनक बताया जिससे घर के कुछ सदस्य भी सहमत नजर आए।
विवाद बढ़ा जब मालती ने किए और आरोप
लेकिन मालती यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने तान्या पर “सती सावित्री” बनने का दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने अभिनव बजाज से पूछा कि तान्या कैसी लगती हैं तो उन्होंने कहा कि वह एक संस्कारी लड़की लगती हैं जो हमेशा साड़ी पहनती हैं। इस पर मालती ने पलटकर कहा कि “जो वह दिखाती है असल में वैसी नहीं है।” उन्होंने यहां तक कहा कि तान्या के कुछ वीडियो मिनी स्कर्ट में हैं और एक रील में उन्होंने पेटीकोट बिना ब्लाउज पहना था। इन टिप्पणियों से पूरा घर सन्न रह गया और अब माहौल एक नए टकराव की ओर बढ़ चुका है।