हरियाणा

Abhay Chautala ने पूर्व IPS को पुलिस चौकी में मारे 39 जूत, तूड़ी के कोठे में छिपे होने के बावजूद चौटाला बंधुओं को गिरफ्तार किया था पूर्व IPS ने

Satyakhabarindia

पूर्व आईपीएस अधिकारी आर एस यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि Abhay Chautala ने उन्हें पुलिस चौकी में 39 जूते मारे थे। हरियाणा की राजनीति पर आरएस यादव ने अपने एक साक्षात्कार में कई चौंकाने वाले रहस्योद्घाटन किए हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने बताया कि रास्ता रोको आंदोलन के दौरान एक केस में अजय चौटाला और अभय चौटाला वांटेड अपराधी थे। उन्हें सिरसा जिले की कमान दी गई और उन्होंने एक बार इन दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। इसके बाद जब वह इनको ढूंढते हुए एक तूड़ी के कमरे में पहुंचे तो अजय और अभी तूड़ी के कोठे में छिपे हुए मिले।

पुलिस ने इन दोनों को पकड़ लिया और उसके बाद करीब 1 महीने तक इनको सिरसा जेल में रहना पड़ा। इस दौरान इन लोगों ने जेल में कूलर और एक की मांग की लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा सका। बाद में देवीलाल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव से मुलाकात की और कहा कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है यह राजनीतिक मामला है। और उनके पोतों को बचाया जाए। तब नरसिम्हाराव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भजनलाल से बात की। आर.एस यादव का कहना है कि जब भी सत्ता और कानून के बीच टकराव होगा कानून को हार का सामना करना पड़ेगा।

आज 2 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

Abhay Chautala ने पूर्व IPS को पुलिस चौकी में मारे 39 जूत, तूड़ी के कोठे में छिपे होने के बावजूद चौटाला बंधुओं को गिरफ्तार किया था पूर्व IPS ने

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने 2003 की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब इन लोगों का शासन आ गया तो इन्होंने उन्हें एक मामले में जबरन फंसाकर गिरफ्तार कर लिया। रात को डीएसपी समे राम कौशिक और एसपी मनजीत अहलावत थाने में आए और कहा कि उन्हें रिकवरी के लिए चौटाला गांव ले जाना पड़ेगा। तब आर एस यादव ने इन्हें कहा कि इतना बड़ा पाप मत करो। भगवान से डरो। तब मनजीत अहलावत ने कहा कि भगवान तो बाद में कोई सजा देगा लेकिन शैतान तो तुरंत सजा देगा।

हरियाणा में SC सर्टिफिकेट भी अब हुआ अमान्य, बनवाना होगा OSC और DSC सर्टिफिकेट

उनका कहना था कि वह शैतान इन चौटाला बंधुओं को बता रहे थे। इसके बाद आरएस यादव को हथकड़ी पहनाकर चौटाला गांव ले जाया गया जहां अभय चौटाला थानेदार की कुर्सी पर बैठा था। यहां उन पर थाने में लिटाकर रबड़ के जूत मारे गए। उस समय अभय चौटाला, मनजीत अहलावत और समे राम कौशिक के साथ कुछ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। पूर्व पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कुल मिलाकर 39 जूत मारे गए। उनका मानना है कि चौटाला परिवार ने उनके साथ यह बताओ इसलिए किया क्योंकि उन्होंने इन लोगों को गिरफ्तार किया था।

विदेश जाने का सपना बन रहा युवाओं की जान का दुश्मन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button