Accident News: सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, बड़े भाई की शादी से लौट रहे थे पति-पत्नी, हादसे से खुशियों का माहौल मातम में बदला

Accident News: जींद-बरवाला मार्ग पर गांव इंटल के पास एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत के साथ ही करनाल जिले के गांव मुनक में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के बड़े भाई की शादी में शामिल होकर जब परिवार लौट रहा था उस समय यह सड़क हादसा हुआ। हादसा आज सुबह हुआ।
बताया गया है कि करनाल जिले के गांव मुनक के विजय की शादी हिसार जिले के सुलखनी गांव में कल रात हुई थी और जब शादी के बाद बारात वापस आ रही थी तो दूल्हे के छोटे भाई अजय और उसकी पत्नी सोनिया जिस गाड़ी में सवार थे वह गाड़ी गांव इंटल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में अजय और सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही दूल्हे के छोटे भाई और उसकी पत्नी की मौत की खबर फैली तो घर में खुशियों का माहौल एकदम मातम में बदल गया।

मृतक अजय और उसकी पत्नी सोनिया के शवों का आज जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।