ताजा समाचार

हरियाणा का AQI स्थिर, पारा नीचे गिरा गुरुग्राम में रात का तापमान 3.5° सेल्सियस

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा में AQI लगभग कल के स्तर पर है। हरियाणा में पारा तेजी से नीचे गिरा है। रात का तापमान राज्य के कुछ इलाकों में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हरियाणा का औसत AQI समय के हिसाब से लगभग कल के स्तर पर बना हुआ है। हरियाणा में आज सुबह 5:00 बजे AQI 272 दर्ज किया गया जबकि कल यह इसी समय 288 पर बना हुआ था। बात कल की करें तो कल सुबह 6:00 से लेकर लगभग 9:30 बजे तक हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक श्रेणी में था लेकिन उसके बाद यह गंभीर श्रेणी में चला गया और दिन में लगभग 5 घंटे यह अस्वस्थ श्रेणी में रहा।

हरियाणा की फरीदाबाद और मानेसर में AQI खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया है। मानेसर हरियाणा का सबसे प्रदूषित शहर है। यहां AQI 362 दर्ज किया गया। मानेसर देश के प्रदूषित शहरों में सातवें नंबर पर बना हुआ था। हरियाणा के फरीदाबाद में AQI 303 दर्ज किया गया है। हरियाणा के नारनौल में प्रदेश में सबसे साफ हवा दर्ज की गई। यहां पर AQI 189 दर्ज किया गया। सिरसा और कैथल में भी हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है। इन दोनों शहरों में आज सुबह 5:00 बजे AQI 198 दर्ज किया गया है।
हरियाणा के बाकी शहरों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। हरियाणा के करनाल में 290, सोनीपत में 288, गुरुग्राम में 282, समालखा और सिवानी में 280, बहादुरगढ़ और धारूहेड़ा में 274, रोहतक में 263, पलवल और बेगमपुर में 255, नौल्था में 234, कुरुक्षेत्र और मांडीखेड़ा में 232, हिसार में 231, पानीपत में 230, चरखी दादरी में 221, भिवानी में 218, जींद में 217, फतेहाबाद में 215, सरसौली में 213, अंबाला में 212, यमुनानगर में 211, पंचकूला में 201 दर्ज किया गया।

खुद को भारतीय सेना का ‘मेजर’ बताकर लोगों को ठग रहा था, जासूसी एंगल भी सामने आया

हरियाणा का तापमान

हरियाणा में पारा तेजी से नीचे की ओर जा रहा है। रात में गुरुग्राम सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरियाणा के किसी भी शहर में रात का तापमान 9 डिग्री से ऊपर नहीं था। अंबाला में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। रात का तापमान यहां पर 9 डिग्री बना हुआ था। हरियाणा के हिसार, करनाल, महेंद्रगढ़, रोहतक, जींद, सिरसा, सोनीपत में रात का तापमान 6 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चौ देवीलाल : अभय सिंह चौटाला

हरियाणा में दिन में भी अब ठंड बढ़ने लगी है। पूरे हरियाणा में कहीं भी तापमान 25 डिग्री दर्ज नहीं किया गया। दिन के समय भिवानी सबसे गर्म रहा यहां का तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा की यमुनानगर में दिन में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने की एडवाइजरी जारी

ठंड बढ़ते ही लोग गले और बुखार से संबंधित समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि स्वयं दवाइयां न खाकर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। डॉक्टर के अनुसार लोगों को ठंडे, खट्टे और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए और गर्म तरल पदार्थों, जैसे सूप, काढ़ा और गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। ठंड के मौसम में लोग अक्सर घर में रखी पुरानी दवाइयों का सेवन करने लगते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की खांसी या बुखार की परेशानी पर नजदीकी डॉक्टर से जांच कराएं। स्वयं दवा लेना खतरनाक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में नागरिक अस्पताल में ओपीडी सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चल रही है, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। डॉक्टरों, दवाइयों और आवश्यक सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। बढ़ती ठंड के बीच अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की संख्या को देखते हुए स्टॉक और स्टाफ दोनों बढ़ा दिए हैं।

मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़
मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़

चिकित्सकों ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और गिरने का अनुमान है। इसलिए जब तक बेहद जरूरी न हो, लोग रात और सुबह बाहर न निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि वे जल्दी संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। समय-समय पर गर्म पानी पीते रहें और शरीर को पूरी तरह ढककर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button