हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी
मेल में लिखा- सीएम सैनी चंडीगढ़ में रैंदे ने, बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे

सत्य खबर हरियाणा
Chandigarh Bomb Threat : हरियाणा के सीएम नायब सैनी को फिर से धमकी मिली है। चंडीगड़ के स्कूलों को सोमवार सुबह मिले मेल में ये थ्रेट दिया गया। मेल में लिखा- सीएम सैनी चंडीगढ़ में रैंदे ने, बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे। खालिस्तान के नाम से यह ई-मेल भेजा गया है। मेल में कई प्राइवेट स्कूलों, सेक्रेटेरिएट और सेक्टर 17 स्थित मेयर ऑफिस को भी बम से उड़ने की धमकी दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रशासन को ‘स्कूलों में बम होने’ का मैसेज मिला, जिसके तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच अभियान चल रहा है। शहर के निजी स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। अब तक शहर के नामी चार से पांच प्राइवेट बड़े स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी आई है। फिलहाल, मौके पर पुलिस के साथ-साथ दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 32 प्राइवेट स्कूल, सेक्टर 45 प्राइवेट स्कूल, सेक्टर 47 और सेक्टर-41 के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की ईमेल भेजी गई है। इस घटना से अभिभावकों, छात्रों और प्रशासन में एक बार फिर चिंता का माहौल बन गया है। इससे पहले भी इसी तरह की धमकियों के चलते कई स्कूलों को खाली करवाना पड़ा था।

ईमेल में लिखा गया है कि अपने बच्चों को बचाओ। वह बच्चों के खिलाफ नहीं है। खालिस्तान वोटों के जरिये बनेगा या फिर बम के जरिये। पंजाबी में मेल भेजी गई है। खालिस्तानियों की ओर से भेजी गई इस मेल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गांधी भवन में भी रात को 9 बजकर 11 मिनट में धमाके की धमकी दी गई है।
हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया था। वहीं जनवरी में करीब 30 स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो फरवरी में भी जारी रहे।
#Haryana #ChiefMinister #BombThreat #BreakingNews #HaryanaNews #CurrentAffairs #SecurityAlert #PublicSafety #PoliticalUpdates #IndiaNews #ThreatAssessment #GovernmentResponse #LawAndOrder #CrisisManagement #WatchThisSpace #HaryanaUpdates #SafetyFirst #ThreatAlert #EmergencyResponse #NationalNews