आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में आज दत्तात्रेय जयंती मनाई जाएगी

मार्गशीर्ष शुक्ल, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार बृहस्पतिवार 4 दिसम्बर 2025। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 1 बजकर 30 मिनट से अपराह्न 3 बजे तक। चतुर्दशी तिथि प्रातः 8 बजकर 38 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र अपराह्न 2 बजकर 54 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। शिव योग मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 8 बजकर 38 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज सत्यनारायण व्रत (मार्गशीर्ष पूर्णिमा), दत्तात्रेय जयंती मनाई जाएगी।
सूर्योदय सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट से। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 58 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम बेहतर तरीके से पूरा होगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ है। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ काम होने का योग है। आपको अन्य स्रोत से अचानक धन लाभ होगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कमीशन या ब्याज से लाभ की संभावना है। आपको लोन मिल सकता है। काम पर ध्यान न देने से कटु बातें सुननी पड़ सकती हैं।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार से आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। चारों तरफ से धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार में शुभ काम होने से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आपको संतान सुख मिलने की संभावना है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। गुस्से में और शीघ्र निर्णय लेने से बचें। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में शुभ योग बन रहा है। रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं।