हरियाणा में AQI स्थिर, पारा नीचे गिरा हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं
हरियाणा में AQI स्थिर, पारा नीचे गिरा हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं

Haryana Weather Update : हरियाणा के औसत AQI में कल के मुकाबले कोई फर्क नहीं पड़ा है लेकिन पर कुछ नीचे गया है जिस कारण ठंड में मामूली बढ़ोतरी महसूस की गई है। हरियाणा के लिए राहत की बात यह है कि आज सुबह देश की टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में हरियाणा का एक भी गांव, शहर या कस्बा नहीं था।
आज सुबह हरियाणा का औसत AQI कल जितना ही बना हुआ था यह सुबह 5:41 पर 370 दर्ज किया गया। जो सुबह 7:18 पर 420 पहुंच गया। यह लगभग कल जितना ही था। इस दौरान सुबह हरियाणा का कोई भी शहर देश के टॉप टेन प्रदूषण इलाकों में शामिल नहीं था लेकिन 7:18 पर हरियाणा का मानेसर और रोहतक देश के प्रदूषित इलाकों में सातवें और आठवें नंबर पर बने हुए थे।
आज सुबह 5:41 पर हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, फतेहाबाद और सिरसा में हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई। इन चारों शहरों में AQI 200 से कम था। यह फतेहाबाद में 198, सिरसा में 194, अंबाला में 193, पंचकूला में 184 दर्ज किया गया। इसमें हरियाणा के मानेसर में 455, रोहतक में 425, सोनीपत और गुरुग्राम में 419, दरियापुर में 404, धारूहेड़ा में 392, बहादुरगढ़ में 368, फरीदाबाद में 355, नौल्था में 328, बेगमपुर में 304 दर्ज किया गया। यह सभी खतरनाक श्रेणी में था।
हरियाणा के कैथल में AQI 211, यमुनानगर में 216, नारनौल में 221, सरसोली में 224, कुरुक्षेत्र में 237, हिसार में 250, चरखी दादरी में 252, मांडी खेड़ा में 259, भिवानी में 272, जींद और सिवानी में 276, कैमला में 281, पानीपत में 286, करनाल में 298 और पलवल में 300 दर्ज किया गया। यह सभी स्थानों पर गंभीर श्रेणी में था।
हिसार ठंडा और पलवल गर्म
हरियाणा में कल सबसे कम तापमान हिसार में दर्ज किया गया। हिसार में पारा 7.4 तक गिरा। बात अगर रात की की जाए तो चरखी दादरी में सबसे ज्यादा 11.3 दर्ज किया गया। लेकिन दिन के समय पलवल सबसे गर्म रहा यहां तापमान 29.1 दर्ज किया गया। दिन के समय रोहतक और भिवानी सबसे ठंडे शहर रहे। यहां तापमान 23.5 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
परिवर्तनशील रहेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन सिंह खीचड़ ने बताया कि इस समय मौसम आमतौर पर शुष्क है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव के कारण कभी-कभी बादल छा सकते हैं। इससे दिन का तापमान थोड़ी गिरावट के साथ रात में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है। इसके साथ ही हवा की दिशा बार-बार बदल सकती है और हल्की गति से चल सकती है। जिससे कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्की धुंध बने रहने की संभावना है।
किसानों को सलाह
किसानों के लिए डॉ. खीचड़ ने सलाह दी है कि गेहूं की बुवाई जितनी जल्दी हो सके पूरी कर ली जाए। इसके अलावा सरसों या अन्य फसलों में कीट या रोग के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत किसी कृषि विशेषज्ञ की सलाह ली जाए, ताकि फसल सुरक्षित रहे और नुकसान से बचा जा सके। कुल मिलाकर ठंड का असर बढ़ रहा है, लेकिन मौसम अभी स्थिर है और सावधानी बरतकर किसान अपनी फसलों की अच्छी देखभाल कर सकते हैं। इस प्रकार हरियाणा में ठंडी हवाओं और हल्की धुंध के बीच किसान भाइयों के लिए यह समय अपनी फसलों की तैयारी और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।